Skip to main content

ताजा खबर

India vs Australia PM XI: Warm-up Match का पहला दिन बारिश की वजह से हुआ रद्द, दूसरे दिन का शेड्यूल देखें यहां

IND vs AUS (Photo Source: Getty Images)

शनिवार, 30 नवंबर को कैनबरा के मनुका ओवल में प्राइम मिनिस्टर XI के खिलाफ भारत के अभ्यास मैच का पहला दिन बारिश के कारण रद्द कर दिया गया है। शुरुआती दिन कोई खेल संभव नहीं हो सका, खराब मौसम के कारण दोनों टीमें निराश होकर होटल लौटी। बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में 6 दिसंबर से शुरू होने वाले डे/नाईट टेस्ट से पहले वार्म-अप मैच भारत का एकमात्र अभ्यास होगा।

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने मार्च 2022 के बाद से पिंक बॉल टेस्ट नहीं खेला है। इसलिए, खिलाड़ी और कोच लाइट्स के नीचे पिंक बॉल की गति के साथ खुद को ढालने के लिए खेल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। BCCI द्वारा जारी ताजा अपडेट की माने तो दूसरे दिन दोनों टीमों के बीच 50-50 ओवर का मैच होगा, इससे भारत को बल्ले और गेंद दोनों से अभ्यास करने का समान मौका मिलेगा।

वार्म अप मैच के दूसरे दिन होगा 50-50 ओवर का मैच

इसी के साथ बीसीसीआई ने यह भी अपडेट दिया है कि दूसरे दिन का खेल कब शुरू होगा और टॉस किस समय होगा। बीसीसीआई के पोस्ट के अनुसार, “पहले दिन का खेल रद्द कर दिया गया है और कल (रविवार) सुबह 9:10 बजे खेल फिर से शुरू होगा। सुबह 8:40 बजे टॉस होगा। टीमों ने प्रत्येक पक्ष के लिए 50 ओवर खेलने पर सहमति जताई है।”

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5 मैच की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला मैच जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत ने पर्थ में खेले गए पहले मुकाबले में मेजबानों को 295 रन से मात दी थी। यह सेना देशों में भारत की रनों के मामले में सबसे बड़ी जीत है। इस टेस्ट में टीम इंडिया की अगुवाई जसप्रीत बुमराह ने की थी।

दूसरे बच्चे के जन्म के चलते पर्थ टेस्ट मिस करने वाले नियमित भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अब टीम के साथ जुड़ गए हैं। ऑस्ट्रेलियाई कंडिशन में ढलने के लिए रोहित के लिए प्राइम मिनिस्टर XI के खिलाफ यह वॉर्मअप मैच काफी अहम है। इसी प्रैक्टिस में टीम इंडिया अपना बैटिंग ऑर्ड भी सेट करने में मदद मिलेगी।

আরো ताजा खबर

रोहित शर्मा को भरोसा, हालिया जीतों के बाद भारतीय टीम का हो सकता है लंबा दबदबा

Rohit Sharma Surya T20 World Cup (Image credit Twitter – X) पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि हाल के वर्षों में आईसीसी टूर्नामेंटों में मिली बड़ी सफलताएं भारतीय क्रिकेट...

T20 World Cup 2026: 5 ऐसे खिलाड़ी जिन्हे टूर्नामेंट में मिलने चाहिए थे अधिक मौके

T20 World Cup 2026: Five players who deserved more opportunities (image via getty) टी20 विश्व कप 2026 में कई रोमांचक मुकाबले, शानदार प्रदर्शन और यादगार पल देखने को मिले, जब...

‘ये तो बस शुरुआत है’ रोहित शर्मा को उम्मीद है कि भारत व्हाइट बाॅल क्रिकेट में अपना दबदबा कायम रखेगी

Team India (Image Credit- Twitter X) हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को अपने नाम किया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले...

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने 19वे एडिशन से पहले लॉन्च की नई जर्सी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो!

IPL 2026: KKR new jersey (image via X) कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 सीजन से पहले अपनी नई जर्सी लॉन्च की है। इस जर्सी का डिजाइन “लाइन्स ऑफ लिगेसी”...