Skip to main content

ताजा खबर

India Predicted XI, 4th T20I: रिंकू सिंह की वापसी… कौन होगा बाहर? जानें भारत की प्लेइंग XI यहां-

Team India (Photo Source: BCCI)

India Predicted XI, 4th T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला 31 जनवरी को महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन, पुणे में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच सीरीज इस वक्त 2-1 पर है। सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी चौथा टी20 जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी।

पुणे में खेले जाने वाले चौथे टी20 मैच में टीम इंडिया किस प्लेइंग XI के साथ उतरेगी? कौन अंदर और कौन बाहर होगा? आइए आपको बताते हैं-

रिंकू सिंह की होगी वापसी

भारतीय स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह पीठ में ऐंठन के चलते दूसरे और तीसरे टी20 मैच से बाहर हो गए थे। वह चौथे टी20 मैच में वापसी करते हुए नजर आएंगे। भारत के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने 31 जनवरी को प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की पुष्टि की। रिंकू की वापसी से ध्रुव जुरेल प्लेइंग XI से बाहर होंगे।

वहीं, अर्शदीप सिंह जिन्हें तीसरे टी20 मैच में आराम दिया गया था। वह चौथे टी20 मैच में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। पुणे की पिच स्पिन फ्रैंडली है इसके चलते टीम वाशिंगटन सुंदर को बरकरार रखेगी। टीम में और ज्यादा बदलाव की कोई गुंजाइश दिखाई नहीं दे रही है।

India Predicted XI, 4th T20I: चौथे टी20 में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की प्लेइंग XI

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती

IND vs ENG: तीसरे टी20 मैच में इंग्लैंड ने दर्ज की थी शानदार जीत

तीसरे टी20 में मेहमान इंग्लिश टीम ने 26 रन से शानदार जीत दर्ज की थी। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 171 रन बनाए थे। बेन डकेट ने 28 गेंदों में 51 और लियम लिविंगस्टोन ने 24 गेंदों में 43 रन बनाए थे। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 24 रन देकर सर्वाधिक पांच विकेट चटकाए थे।

टीम इंडिया 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 145 रन ही बना पाई थी। हार्दिक पांड्या ने 35 गेंदों में सर्वाधिक 40 रन की पारी खेली थी। इंग्लैंड के लिए जेमी ओवरर्टन ने तीन विकेट चटकाए थे। जबकि जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद ने 2-2 विकेट झटके थे।

আরো ताजा खबर

‘विराट कोहली शतक लगाएंगे, भारत-न्यूजीलैंड के बीच सीरीज ड्रॉ रहेगी’ पहले वनडे से पहले पुजारा ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू हो रही पांच मैचों की वनडे सीरीज में, अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) से भारतीय...

कुलदीप इन ईशान ड्राॅप, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ODI के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन पर डालें नजर 

Ishan Kishan and Kuldeep Yadav (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के बाद, पांच मैचों की वनडे सीरीज की बारी है। वनडे...

WTC 2027, Final: बचे हुए 7 टेस्ट मैचों के साथ कैसे क्वालीफाई कर सकती है टीम इंडिया? समझें पूरा गणित

WTC 2025–27: How India Can Still Qualify for the Final with Seven Tests Remaining (image via X) आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल 2027 के लिए क्वालीफाई करने के लिए...

‘वह डोमेस्टिक क्रिकेट खेलेंगे’ – हार्दिक पांड्या की टीम इंडिया में वापसी पर शुभमन गिल का बड़ा बयान

Shubman Gill Gives Fitness Update on Hardik Pandya Ahead of New Zealand ODIs (image via X) भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पुष्टि की है कि स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को...