Skip to main content

ताजा खबर

India A vs Australia A, पहला अनौपचारिक टेस्ट: मेजबान ने किया बड़ा खुलासा, गेंद के साथ छेड़छाड़ मामले से India A का नहीं है कोई वास्ता

Ishan Kishan vs AUS A (Photo Source: X)

Mackay में खेले गए पहले अनौपचारिक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया A ने इंडिया A को 7 विकेट से हराया। पहले अनौपचारिक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया A ओर से सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

हालांकि मैच के दौरान इंडिया A टीम पर यह आरोप लगाया गया था कि उन्होंने गेंद के साथ छेड़छाड़ की थी। अधिकारियों के मुताबिक इंडिया A के खिलाड़ियों ने मेजबान के खिलाफ दबाव बनाने के लिए गेंद के साथ छेड़छाड़ की जिससे उसका शेप भी बदल गया। अब इसी को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस चीज की पुष्टि की है कि अभी इसको लेकर उनके पास कोई भी सबूत नहीं है की गेंद के साथ छेड़छाड़ किया गया है और साथ ही इंडिया A टीम का इस मामले से कोई भी लेना-देना नहीं है।

इंडिया A टीम अंपायर के गेंद को बदलने के फैसले से नाखुश थे जब ऑस्ट्रेलिया A टीम लगभग मैच को अपने नाम कर चुकी थी। विकेटकीपर ईशान किशन भी लगातार इस चीज को लेकर फील्ड अंपायर से बातचीत करते रहे।

इंडिया A टीम के एक सूत्र ने द इंडियन एक्स्प्रेस को बताया कि, ‘हमारे खिलाड़ियों ने गेंद के साथ कोई भी छेड़छाड़ नहीं की थी। गेंद पर 3 मार्क बने हुए थे जब उसे बदल गया। देख कर ऐसा लग रहा था कि किसी कील से वो लगी है। हमारे खिलाड़ियों को इससे कोई भी लेना-देना नहीं है और यही चीज उन्होंने अंपायर को भी बताया था।’

पूर्व खिलाड़ी ने भी भी इस मामले को लेकर अपना पक्ष रखा

पूर्व खिलाड़ी इयान हीली ने इस मामले को लेकर अपना पक्ष रखा और Senq को बताया कि, ‘जब आप देखते हैं कि टीम गेंद को बदलने के लिए कंप्लेंट कर रही है तब आपको भी कुछ गलत लगता है। इंडिया A रिवर्स स्विंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया A टीम के ऊपर दबाव डालना चाहती थी। लक्ष्य ज्यादा बड़ा नहीं था और मेजबान भी मैच में काफी आगे थे।

मेजबान के बल्लेबाजों ने सच में बेहतरीन बल्लेबाजी की और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। मैं उनके प्रदर्शन से काफी खुश हूं।’

আরো ताजा खबर

14 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ENG vs IND, 1st ODI: टॉस जीतकर इंग्लैंड ने बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर डालें नजर मंगलवार, 14 जुलाई...

SM Trends: 14 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) मंगलवार, 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले...

ENG vs IND: एजबेस्टन में विराट-गंभीर की दूरी ने खींचा फैंस का ध्यान, नेट्स का वीडियो हुआ वायरल

Virat Kohli, Gautam Gambhir (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे से पहले एजबेस्टन में भारतीय टीम ने अभ्यास किया, लेकिन इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा किसी...

ENG vs IND, 1st ODI: टॉस जीतकर इंग्लैंड ने बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर डालें नजर

ENG vs IND, 1st ODI: England opted to bat first (image via JioHotstar) मंगलवार, 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के...