

28 अक्टूबर, शुक्रवार को वडोदरा के कोटांबी के बीसीए स्टेडियम में इंडिया विमेन बनाम जिम्बाब्वे विमेन के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरेवनडे में जिम्बाब्वे की कप्तान ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। भारतीय टीम ने अपनी टीम में तीन बदलाव किए हैं (क्रांति, हरलीन और यास्तिका टीम में शामिल हुई हैं) और जिम्बाब्वे ने एक बदलाव किया है।। नीचे दोनों टीमों की प्लेइंग XI देखें।
टीमें:
भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना (कप्तान), शैफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर, हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), सयाली सतघरे, जिन्तिमणि कलिता, क्रांति गौड़, वैष्णवी शर्मा
जिम्बाब्वे महिला (प्लेइंग इलेवन): मॉडेस्टर मुपाचिकवा (विकेटकीपर), लोरिन फिरी, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, बिल्वड बिजा, जोसेफिन नकोमो (कप्तान), न्याशा ग्वानज़ुरा, चिएद्जा धुरुरु, मिशेल मावुंगा, नोमवेलो सिबांडा, तेंडाई मकुशा, ओलिन्दर चारे
2-0 की अजेय बढ़त के साथ, मेजबान टीम ‘क्लीन स्वीप’ करने के इरादे से उतरेगी। उनकी मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप, जिसे पहले दो मैचों में प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा के शतकों से काफी मजबूती मिली है, अपना दबदबा बनाए रखने के लिए तैयार दिख रही है। वहीं, मेहमान टीम टी20आई सीरीज में 3-0 से ‘क्लीन स्वीप’ होने और लगातार वनडे हार झेलने के बाद अपनी साख बचाने की कोशिश कर रही है, और इस दौरे पर अपनी पहली जीत दर्ज करने के लिए बेताब होगी।
IND vs ZIM हेड टू हेड रिकाॅर्ड (वनडे क्रिकेट)
| मैच खेले | 02 |
| भारत ने जीते | 02 |
| जिम्बाब्वे ने जीते | 00 |
| नो रिजल्ट/टाई | 0 |
| सबसे पहले मैच | 23 अक्टूबर, 2026 (भारत जीता) |
| हालिया मैच | 25 अक्टूबर, 2026 (भारत जीता) |
बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, वडोदरा: पिच रिपोर्ट
वडोदरा के कोटम्बी स्थित बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में, भारत महिला और जिम्बाब्वे महिला टीमों के बीच होने वाले तीसरे वनडे मैच के लिए पिच बल्लेबाजों के अनुकूल रहने की उम्मीद है। पिच पर अच्छा उछाल और गति देखने को मिल सकती है, और आउटफील्ड भी तेज रहने की संभावना है, जिससे बल्लेबाज खुलकर अपने शॉट्स खेल सकेंगे। नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआती मूवमेंट मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे पारी आगे बढ़ेगी, परिस्थितियां बल्लेबाजी के लिए और भी बेहतर होती जाएंगी।
यह भी पढ़ें – SA vs AUS: स्टार्क के 6 विकेटों के दम पर ऑस्ट्रेलिया की वापसी, उतार-चढ़ाव भरा रहा तीसरे टेस्ट का पहला दिन
28 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
ICC टेस्ट रैंकिंग में मार्को यानसन का डबल धमाका! गेंदबाजी और ऑलराउंडर्स लिस्ट में पहुंचे शीर्ष पर
SM Trends: 28 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
ICC कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने पर हारिस रऊफ पर गिरी गाज; लगा जुर्माना, मिली ऑफिशियल वॉर्निंग

