Skip to main content

ताजा खबर

IND-W vs WI-W: Dream11 Prediction, 3rd ODI: फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI व पिच रिपोर्ट, तीसरे वनडे के लिए

IND-W vs WI-W (Photo Source: Getty Images)

IND-W vs WI-W: Dream11 Prediction, 3rd ODI: भारत महिला और वेस्टइंडीज महिला के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 27 दिसंबर को खेला जाएगा। सीरीज के पहले दो मैचों में जीत दर्ज कर मेजबान भारतीय टीम ने सीरीज अपने नाम कर ली है।

सीरीज के दूसरे वनडे मुकाबले में भारत ने 115 रनों से शानदार जीत दर्ज की थी। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 358 रन बनाए थे। हरलीन देओल ने 103 गेंदों में 16 चौकों की मदद से 115 रन की पारी खेली थी। वहीं, स्मृति मंधाना (53), प्रतिका रावल (76) और जेमिमा रोड्रिग्ज (52) ने अर्धशतकीय पारियां खेली थी।

वेस्टइंडीज महिला टीम 359 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 46.2 ओवरों में 243 रनों पर ऑलआउट हो गई। कप्तान हीली मैथ्यूज ने 109 गेंदों में 106 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाई। भारत के लिए प्रिया मिश्रा ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए थे। वहीं, दीप्ति शर्मा, तितास साधू और प्रतिका रावल ने 2-2 विकेट चटकाए थे।

IND-W vs WI-W-W, 3rd ODI Match Details (मैच डिटेल्स):

मैच
जानकारी
मैच
भारत महिला बनाम वेस्टइंडीज महिला, तीसरा वनडे
वेन्यू
वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम 
दिन और समय
27 दिसंबर, सुबह, 9ः30 बजे (भारतीय समयानुसार)
लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Sports18 Network & Jio Cinema App

IND-W vs WI-W, Head-to-Head Records in ODIs (हेड टू हेड रिकॉर्ड):

खेले गए कुल मैच
28
भारत महिला ने जीते
23
वेस्टइंडीज महिला ने जीते
5
टाई
0
नो रिजल्ट
0

India-W vs West Indies-W, 3rd ODI: Vadodara Cricket Stadium, Pitch Report (पिच रिपोर्ट):

वडोदरा क्रिकेट स्टेडियम की पिच की आउटफील्ड शानदार है, जो इसे गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों के लिए आदर्श बनाती है। यहां नई गेंद से तेज गेंदबाजों को अच्छा स्विंग मिलेगा। वहीं, जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा स्पिनरों को मदद मिलेगी। टॉस जीतकर यहां पहले गेंदबाजी करने का फैसला सही साबित हो सकता है।

IND-W vs WI-W, 3rd ODI: Probable Playing XI (संभावित प्लेइंग 11): 

भारत महिला (IND-W):

स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, साइमा ठाकोर, तितास साधू, प्रिया मिश्रा, रेणुका सिंह

वेस्टइंडीज महिला (WI-W):

हीली मैथ्यूज (कप्तान), कियाना जोसेफ, रशादा विलियम्स, डिएंड्रा डॉटिन, शेमीन कैंपबेल (विकेटकीपर), आलिया एलियने, शबिका गजनबी, जैदा जेम्स, एफी फ्लेचर, करिश्मा रामहैरक, शमिला कॉर्नेल

IND-W vs WI-W Dream11 Team, 3rd ODI: तीसरे वनडे मैच के लिए

विकेटकीपर- ऋचा घोष

बल्लेबाज– स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, जेमिमा रोड्रिग्ज

ऑलराउंडर- हीली मैथ्यूज, प्रतिका रावल, दीप्ति शर्मा

गेंदबाज– प्रिया मिश्रा, तितास साधू, रेणुका सिंह, एफी फ्लेचर

कप्तान और उप- कप्तान (पहली पसंद) किसे बनाए?

कप्तान– स्मृति मंधाना 

उप-कप्तान– हरलीन देओल

कप्तान और उप- कप्तान (दूसरी पसंद) किसे बनाए?

कप्तान–हीली मैथ्यूज

उप-कप्तान- प्रतिका रावल

Click Here- India Women vs West Indies Women, 3rd ODI Live Score 

আরো ताजा खबर

NZ A vs IND A: इंडिया ए के तीसरे मैच से बाहर हुए ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा की स्क्वॉड में एंट्री

NZ A vs IND A: Rishabh Pant to miss third India A four-day game; Bumrah and Jadeja join squad (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत न्यूजीलैंड...

6 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स...

“जैसा बाप, वैसा बेटा”: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का U19 एशिया कप में धमाका! 52 गेंदों में ठोके नाबाद 70 रन

Aaryavir Sehwag Smashes Unbeaten 70 as India U-19 Crush Nepal by 10 Wickets in Asia Cup Opener (image via SonyLiv) शुक्रवार, 6 नवंबर को भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ओपनर वीरेंद्र...

‘मसल मेमोरी और एंटीसिपेशन’ – भारतीय फील्डिंग कोच ने खोला विराट-रोहित की फील्डिंग का ‘सीक्रेट’

Fielding Coach Subhadeep Ghosh Decodes Kohli’s Catch, Rohit’s Run-Out (image via X) भारत के नए फील्डिंग कोच, सुभादीप घोष (Subhadeep Ghosh) ने उन जरुरी एलिमेंट्स को हाईलाइट किया है, जिनकी...