Skip to main content

ताजा खबर

IND-W vs WI-W, 1st T20I Match Prediction: भारत महिला और वेस्टइंडीज महिला के बीच कौन जीतेगा मैच?

IND-W vs WI-W (Photo Source: Getty Images)

IND-W vs WI-W, 1st T20I Match Preview (मैच प्रीव्यू):

भारत महिला (IND-W) और वेस्टइंडीज महिला (WI-W) के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 15 दिसंबर को डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। इसी साल अक्टूबर में खेले गए महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में दोनों टीमों के प्रदर्शन की बात करें तो, टीम इंडिया ग्रुप स्टेज में 4 में से सिर्फ दो ही मैच जीत पाई थी, जिसके चलते टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई थी। वेस्टइंडीज ने ग्रुप स्टेज राउंड में 4 में से तीन मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। लेकिन टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में हार झेलनी पड़ी।

वेस्टइंडीज ने पिछली टी20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ जून में खेली थी, जिसमें टीम ने 2-1 से जीत दर्ज की थी। वहीं, टीम इंडिया ने पिछली टी20 सीरीज जुलाई में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली थी, जो 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई थी।

Click Here- India-W vs West Indies-W, 1st T20I Live Score 

IND-W vs WI-W, 1st T20I Match Details (भारत महिला बनाम वेस्टइंडीज महिला मैच डिटेल्स):

मैच
जानकारी
मैच
भारत महिला बनाम वेस्टइंडीज महिला, पहला टी20
वेन्यू
डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई
दिन और समय
15 दिसंबर, रविवार, शाम 7 बजे (भारतीय समयानुसार)
लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Sports18 Network & Jio Cinema App

IND-W vs WI-W, Head-to-Head Records in T20Is (हेड टू हेड रिकॉर्ड):

खेले गए कुल मैच
21
भारत महिला ने जीते
13
वेस्टइंडीज महिला ने जीते
8
टाई
0
नो रिजल्ट
0

Pitch Report (पिच रिपोर्ट):

डीवाई पाटिल स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों को भी मदद मिलती है। इस पिच पर अच्छा खासा उछाल देखने को मिलता है। यहां टॉस जीतकर टीमें पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 166 रन है।

Probable Playing XIs (संभावित प्लेइंग 11):

भारत महिला (IND-W):

स्मृति मंधाना, ऋचा घोष (विकेटकीपर), हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, उमा छेत्री, एस सजीवन, रेणुका सिंह, राधा यादव, तितास साधू, साइमा ठाकोर

वेस्टइंडीज महिला (WI-W):

हीली मैथ्यूज (कप्तान), कियाना जोसेफ, शैमीन कैंपबेले (विकेटकीपर), डिएंड्रा डॉटिन, चिनेल हेनरी, आलियाह एलीने, एफी फ्लेचर, करिश्मा रामहैरेक, शबिका गजनबी, शमिलिया कॉनेल, जैदा जेम्स

Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज)- स्मृति मंधाना

स्मृति मंधाना वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में अच्छी बल्लेबाजी करती हुई नजर आ सकती है। उन्होंने अब तक भारत के लिए 145 टी20 मैचों में 28.5 के औसत, 121.8 के स्ट्राइक रेट से 3568 रन बनाए हैं, जिसमें 27 अर्धशतक शामिल है।

Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज)- रेणुका सिंह

रेणुका सिंह ठाकुर वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार गेंदबाजी कर सकती है। रेणुका ने अब तक 51 टी20 मैचों में 20.9 के औसत, 6.33 की इकॉनमी से 57 विकेट लिए हैं।

IND-W vs WI-W, 1st T20I Today Match Prediction: जो भी टीम पहले गेंदबाजी करेगी को मैच में जीत दर्ज करेगी

सिनैरियो 1

भारत महिला ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 30-40

पहली पारी का स्कोर (WI-W)- 150-160

भारत महिला ने जीत दर्ज की

सिनैरियो 2

वेस्टइंडीज महिला ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 35-45

पहली पारी का स्कोर (IND-W)- 160-170

वेस्टइंडीज ने जीत दर्ज की

Disclaimer: यह भविष्यवाणी लेखक की समझ, विश्लेषण (Analysis) और अंतर्ज्ञा (Instinct) पर आधारित है। अपनी भविष्यवाणी करते समय, उल्लिखित बिंदुओं पर विचार करें और अपना निर्णय स्वयं लें।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...

BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल

BAN vs WI: Hasan Mahmud Matches Nathan Lyon Rare Test Feat With Sylhet Six-For (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार...

SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Vaibhav Sooryavanshi named captain of Bihar in SMAT 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बिहार क्रिकेट...