Skip to main content

ताजा खबर

IND-W vs WI-W: पहले टी20 में भारत ने वेस्टइंडीज को एकतरफा मुकाबले में 49 रनों से हराया

IND-W vs WI-W: पहले टी20 में भारत ने वेस्टइंडीज को एकतरफा मुकाबले में 49 रनों से हराया

IND-W vs WI-W 1st t20i (Image Credit- Twitter X)

India Women vs West Indies Women 1st T20I: वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम इस समय लिमिटेड ओवर सीरीज के लिए भारत दौरे पर है। तो वहीं आज 15 दिसंबर, रविवार को दोनों टीमों के बीच जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच डीवाई पाटिल स्पोर्टस एकडेमी, नवी मुंबई में खेला गया।

बता दें कि इस मैच में भारतीय महिला टीम ने वेस्टइंडीज को 49 रनों से हराकर, तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए 196 रनों का लक्ष्य रखा, जिसकी पीछा करते हुए कैरेबियाई टीम 146 रन ही बना पाई।

भारत बनाम वेस्टइंडीज महिला पहले टी20 मैच का हाल

मुकाबले के बारे में विस्तार से बात की जाए तो वेस्टइंडीज ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम ने निर्धारित 20 ओवर में शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर कुल 195 रन बनाए।

भारत के पहले विकेट के लिए सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और उमा छेत्री ने 50 रन जोड़े, मंधाना ने 54 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली, तो छेत्री ने 24 रन बनाए। इसके बाद मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने उतरी जेमिमा राॅड्रिग्स ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से 73 रनों की तूफानी पारी खेली।

इसके अलावा विकेटकीपर ऋचा घोष ने 20 और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 13* रन बनाए। वेस्टइंडीज की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो करिश्मा रामहरक को 2 और डिएंड्रा दाॅतीन को 1 सफलता मिली। इसके बाद जब वेस्टइंडीज भारत से मिले 196 रनों के मजबूत टारेगट का पीछा करने उतरी, तो वह 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 146 रन ही बना पाई और मैच में 49 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

हालांकि, टीम के लिए कायना जोसेफ ने 49 और डिएंड्रा दाॅतीन ने 53 रनों की तेज पारी खेल, टीम को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाई। तो वहीं मुकाबले में भारतीय टीम की ओर से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। तीतस साधु को 3 तो दीप्ति शर्मा और राधा यादव को 2-2 विकेट मिले। तो वहीं अब इस टी20 सीरीज का दूसरा मैच इसी मैदान पर 17 दिसंबर को खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

भारत और जापान के बीच एशियन गेम्स में होगा ऐतिहासिक T20I मुकाबला, जानिए इस मैच के बारे में वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Indian cricket team(Image credit Twitter – X) भारत और जापान की क्रिकेट टीमें जल्द ही एक ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में आमने-सामने होंगी। दोनों देशों के बीच यह खास मैच...

‘कोच के पसंदीदा खिलाड़ी वापस आ गए हैं’ अफगानिस्तान T20I टीम में चयन को लेकर पूर्व क्रिकेटर ने गौतम गंभीर पर कसा तंज 

Gautam Gambhir (Image Credit- Twitter X) हाल में ही अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किए गए चोटिल खिलाड़ी वाॅशिंगटन सुंदर...

Duleep Trophy Final: फाइनल से पहले सिराज-पडिक्कल की एंट्री से साउथ जोन को मिली मजबूती

Devdutt Padikkal (Image credit Twitter – X) Duleep Trophy final 2026: दलीप ट्रॉफी 2026-27 के फाइनल मुकाबले से पहले साउथ जोन की टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। टीम में...

“पहली बॉल पर लप्पा नहीं मारूंगा…” युवराज सिंह ने बर्थडे पर अभिषेक शर्मा से लगवाई उठक-बैठक, मजेदार वीडियो वायरल!

Yuvraj Singh Makes Abhishek Sharma Do Sit-Ups in Hilarious Birthday Video (image via X) भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने शुक्रवार, 4 सितंबर को सोशल मीडिया पर अपने शिष्य...