Skip to main content

ताजा खबर

IND-W vs WI-W: दूसरे वनडे में भारत ने वेस्टइंडीज को रौंदा, दर्ज की 115 रनों से बड़ी जीत

India Women vs West Indies Women, 2nd ODI (Image Credit- Twitter X)

हरलीन देओल की शतकीय पारी और फिर गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय महिला टीम ने मंगलवार को दूसरे वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज को 115 रनों शिकस्त दी। इस जीत के साथ भारत ने तीन वनडे मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली हैं। भारत ने पहले बल्लेबाजी का फैसला कर पांच विकेट पर 358 रन बनाने के बाद वेस्टइंडीज को 46.2 ओवर में 243 रन पर आउट कर दिया। भारत ने वनडे में अपने सबसे बड़े स्कोर की बराबरी की।

मुकाबले में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल की सलामी जोड़ी ने इस फैसले को बिल्कुल सही साबित किया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 110 रन की पार्टनरशिप की। मंधाना 47 गेंदों में 53 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, प्रतिका ने 86 गेंदों में 76 रन की धीमी पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 1 छक्का शामिल रहे।

इसके बाद हरलीन देओल ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 103 गेंदों में 16 चौके की मदद से 105 रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर को यहां भी अच्छी शुरुआत मिली लेकिन उसे वो बड़े स्कोर में नहीं तब्दील कर पाई। उन्होंने 18 गेंदों में 22 रन का योगदान दिया। जेमिमा रॉड्रिग्ज ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों में 52 रन बनाए। टीम इंडिया ने पूरे 50 ओवर खेलने के बाद 5 विकेट खोकर 358 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

IND-W vs WI-W: हेली मैथ्यूज की शतकीय पारी गई बेकार

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद खराब रही, हेली मैथ्यूज को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया, जिसका खामियाजा टीम को हार से भुगतना पड़ा। 20 के स्कोर पर टीम को पहला झटका लगा जब कियाना जोसेफ 15 रन बनाकर आउट हो गई। एक समय पर 69 के स्कोर पर मेहमान टीम के टॉप4 प्लेयर आउट हो चुके थे।

वेस्टइंडीज की कप्तान मैथ्यूज एक छोर से लगातर रन बना रही थीं, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें किसी का साथ नहीं मिला। उन्होंने 109 गेंदों में 106 रन बनाए। वेस्टइंडीज की पूरी टीम 46वें ओवर में 243 रन पर सिमट गई। भारत की तर से प्रिया मिश्रा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। इस सीरीज में टीम इंडिया ने 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

আরো ताजा खबर

रहाणे के रिटायरमेंट पर विराट कोहली का रिएक्शन, अजिंक्य को बताया टेस्ट का बेस्ट पार्टनर

Virat Kohli Ajinkya Rahane (Image credit Twitter – X) भारत के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने 30 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का ऐलान कर...

‘मुझे पक्का यकीन था कि मैं भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलूंगा’ श्रीलंका दौरे पर चुने जाने के बाद 33 साल के सारांश जैन का बड़ा बयान

Saransh Jain (Image credit Twitter – X) 33 वर्षीय स्पिन ऑलराउंडर सरांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष और धैर्य का नतीजा है। श्रीलंका के खिलाफ...

इंग्लैंड ने टेस्ट में जो रूट को नया कप्तान और स्टीफन फ्लेमिंग को कोच नियुक्त किया

Joe Root & Stephen (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने अपनी पुरुष टेस्ट टीम के लिए बड़ा फैसला लिया है। अनुभवी बल्लेबाज जो रूट...

AUS vs BAN 2026: स्कॉट बोलैंड के साथ और टेस्ट मैच खेलने में मजा आएगा – जोश हेजलवुड

Josh Hazlewood and Scott Boland (Image Credit- Twitter X) बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का...