Skip to main content

ताजा खबर

IND-W vs UAE-W Asia Cup Pitch Report and weather: क्या देरी से शुरू होगा भारत-यूएई मैच, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल?

IND-W vs UAE-W (Image Credit- Twitter X)

जारी वूमेन एशिया कप का पांचवां मैच भारत और यूएई (IND-W vs UAE-W) के बीच होने वाला है। बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह मैच दाबुंला के रंगगिरी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ अपने पहले मैच में 7 विकेट से जीत मिली थी, तो वहीं दूसरी ओर यूएई को अपने पहले मैच में नेपाल के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। खैर, आइए जानते हैं इस मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम का हाल और पिच का मिजाज:

मैच डिटेल्स (Match Details):

तारीख और समय: 21 जुलाई से दोपहर 2 बजे से

वेन्यू: रंगगिरी इंटरनेशनल स्टेडियम, दाबुंला

IND-W vs UAE-W Asia Cup Pitch Report:

दाबुंला स्टेडियम की पिच के मिजाज के बारे में बात करें तो यह काफी स्लो है, और स्पिनर्स को काफी मदद पहुंचाती हुई नजर आती है। लेकिन पारी की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को हल्की मदद मिलती हुई नजर आ सकती है। बल्लेबाज पिच पर समय बिताकर, बड़ी पारी खेल सकते हैं। टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना, यहां पर समझदारी भरा फैसला हो सकता है।

IND-W vs UAE-W Asia Cup Weather forecast:

भारत और यूएई के बीच यह मैच दिन के दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। बता दें कि मैच के दौरान तापमान 29 डिग्री के आसपास रहेगा, और हवा की रफ्तार 22 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने की उम्मीद है। साथ ही बता दें कि इस मैच के दौरान बारिश की संभावना 3 प्रतिशत है। फैंस को एक पूरा मैच देखने को मिलने वाला है।

मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन:

भारत: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, दयालन हेमलता, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा राॅड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ती शर्मा, पूजा वस्त्रकर, राधा यादव, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधती रेड्डी।

यूएई: ईशा रोहित ओजा (कप्तान), तीरथा सतीश (विकेटकीपर), रिनीता रजीत, कविशा एगोजे, समायरा धरनिर्धका, खुशी शर्मा, लावन्या केन्य, वैशनव महेश, इंदुजा नंदकुमार, हीना होतचंदनी, रितिका रजीत।

আরো ताजा खबर

सुनील नरेन ने बढ़ाया उस्मान तारिक का हौसला, आलोचनाओं पर दी खास सलाह

Sunil Narine (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर उस्मान तारिक ने खुलासा किया है कि उनकी गेंदबाजी एक्शन को लेकर उठे विवाद के दौरान वेस्टइंडीज के दिग्गज...

2017 में टीम इंडिया का कोच बनने वाले थे वीरेंद्र सहवाग, लेकिन इस वजह से नहीं बन पाए

Virat Kohli Virender Sehwag (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 2017 में भारतीय टीम का मुख्य कोच बनने के प्रस्ताव को लेकर बड़ा खुलासा...

फील्डिंग कोच टी दिलीप को रोहित शर्मा ने दी भावुक विदाई, बोले ‘आपने टीम के अंदर जादू कर दिया’

Garu Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के पूर्व फील्डिंग कोच टी दिलीप को भावुक अंदाज में विदाई दी...

WTC फाइनल की रेस से बाहर हुई भारत तो इन 3 नए गेंदबाजों को मौका देगा बीसीसीआई: रिपोर्ट्स 

Team India (Image Credit- Twitter X) ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) एक नई योजना पर काम कर रहा है। वह भारत के न्यूजीलैंड दौरे...