Skip to main content

ताजा खबर

IND-W vs SA-W, 2nd ODI: रोमांंचक मुकाबले में साउथ अफ्रीका की 4 रन से हार, भारत ने सीरीज पर किया कब्जा

Indian Women Team (Photo Source: X/Twitter)

IND-W vs SA-W, 2nd ODI: भारत महिला और साउथ अफ्रीका महिला टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज 19 जून को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 325 रन बोर्ड पर लगाए थे।

इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका महिला टीम भी अच्छा खेल दिखा रही थी। लेकिन 50 ओवरों के अंत में टीम 6 विकेट के नुकसान पर 321 रन ही बना पाई और भारत ने 4 रन से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ मेजबान ने सीरीज पर कब्जा कर लिया, टीम 2-0 से आगे चल रही है।

IND-W vs SA-W: स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर ने जड़ा शतक

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को पहला झटका 12वें ओवर में 38 के स्कोर पर लगा था। ओपनर शेफाली वर्मा 20 रन बनाकर आउट हो गई थी। फिर दयालन हेमलता (24) के रूप में टीम ने 100 के स्कोर पर दूसरा विकेट गंवाया था। जिसके बाद चिन्नास्वामी के मैदान में हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना अपनी क्लास दिखाती हुई नजर आई। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 171 रनों की साझेदारी हुई।

स्मृति मंधाना ने 120 गेंदों में 18 चौके और 2 छक्कों की मदद से 136 रनों की पारी खेली। वह वनडे में बैक टू बैक शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन चुकी है। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 88 गेंदों में 9 चौके और 3 छक्कों की मदद से 103 रनों की नाबाद पारी खेली।

वहीं ऋचा घोष ने 13 गेंदों में नाबाद 25 रन बनाए। साउथ अफ्रीका महिला टीम के लिए नॉनकुलुलेको म्लाबा ने 10 ओवर में 51 रन देकर दो विकेट लिया, उन्होंने शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना का विकेट चटकाया था। वहीं मासबाटा क्लास के नाम एक विकेट शामिल रहा।

कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट की नाबाद शतकीय पारी गई बेकार

IND-W vs SA-W: लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका महिला टीम ने 67 के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए थे। तजमिन ब्रिट्स (5), एनीकी बोश (18) और सुने लुस (12) सस्ते में पवेलियन लौट गई थी। फिर कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट और मारिजन्ने कप्प के बीच चौथे विकेट के लिए 184 रनों की साझेदारी हुई। मारिजन्ने कप्प ने 94 गेंदों में 11 चौके और 3 छक्कों की मदद से 114 रनों की पारी खेली। वह पारी के 43वें ओवर में दीप्ति शर्मा के खिलाफ विकेट गंवा बैठी।

साउथ अफ्रीका को जीत के लिए आखिरी ओवर में 11 रन चाहिए थे। लेकिन पूजा वास्त्रकार ने कमाल गेंदबाजी करते हुए मात्र 6 रन दिया। और नादिने डी क्लार्क (28), नोंडुमिसो शांगसे का विकेट चटकाया। कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट 135 गेंदों में 135 रनों की पारी खेल नाबाद वापस लौटी लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाई। भारत के लिए पूजा वास्त्रकार और दीप्ति शर्मा ने सर्वाधिक 2-2 विकेट चटकाया। वहीं अरूंधति रेड्डी और स्मृति मंंधाना के नाम 1-1 विकेट शामिल रहा।

আরো ताजा खबर

बलात्कार के आरोप में घिरे क्रिकेटर Abhishek Porel गिरफ्तार, कलकत्ता हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

Abishek Porel (Image credit Twitter – X) बंगाल के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल (Abishek Porel)  को सोमवार, 10 अगस्त की देर रात एक रेप केस में गिरफ्तार किया गया। 23...

“Rishabh Pant को अपना स्वाभाविक खेल ही खेलना चाहिए” – टेस्ट सीरीज से पहले दीप दासगुप्ता ने पंत का किया समर्थन

Rishabh Pant (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है। इस सीरीज से पहले पूर्व भारतीय विकेटकीपर दीप दासगुप्ता...

NAM vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने किया नामीबिया दौरे के लिए टीम का ऐलान, ब्योर्न फॉर्च्यून संभालेंगे कप्तानी

Bjorn Fortuin (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ्रीका ने अगस्त और सितंबर 2026 में होने वाले नामीबिया दौरे के लिए अपनी व्हाइट-बॉल टीम का ऐलान कर दिया है। टीम...

11 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. रेप केस में कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के बाद अभिषेक पोरेल गिरफ्तार बंगाल के 23 साल के बाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज...