Skip to main content

ताजा खबर

IND-W vs SA-W: साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच के दौरान चोटिल हुई रिचा घोष, पढ़ें बड़ी खबर 

Richa Ghosh (Image Credit- Twitter X)

साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम इस समय भारतीय दौरे पर है। तो वहीं इस समय दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज जारी है। इस सीरीज का पहला मैच 5 जुलाई को एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में मेहमान टीम साउथ अफ्रीका ने 12 रनों से जीत हासिल की है। तो वहीं इस मैच के दौरान भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज रिचा घोष (Richa Ghosh) चोटिल हो गई हैं।

रिचा की ये चोट इतनी ज्यादा गंभीर थी कि उन्हें मैदान से बाहर होना पड़ा था। तो वहीं इसके बाद मुकाबले में उन्हें एस सजना ने रिप्लेस किया। बीसीसीआई द्वारा जारी किए गए बयान के अनुसार रिचा को साउथ अफ्रीका की पारी के 16वें ओवर के दौरान चोट लगी और गर्दन में दर्द और चक्कर आना की शिकायत हुई। फिजियो ने कन्कशन किया और पाया कि वह फील्डिंग नहीं कर पाएंगी। इसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा।

साउथ अफ्रीका ने 12 रनों से जीता मैच

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो मेहमान टीम ने 12 रनों से जीत हासिल कर, तीन मैचों की टी20 सीरीज में 0-1 की बढ़त बना ली है। मुकाबले की बात की जाए तो भारत ने टाॅस जीतकर साउथ अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए Tazmin Brits ने 81 और Marizanne Kapp ने 57 रनों की बेहतरीन अर्धशतकीय पारियां खेली।

इसके बाद, जब भारतीय टीम साउथ अफ्रीका से मिले 190 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 177 रन ही बना पाई और उसे मैच में 12 रनों से हार का सामना करना पड़ा। भारत के लिए उपकप्तान स्मृति मंधाना 46 रन बनाकर टाॅप स्कोरर रही, तो कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 35 रन बनाए। इसके अलावा और कोई खिलाड़ी अधिक रन नहीं बना पाया।

আরো ताजा खबर

“अगर मैं मैच रेफरी होता, तो गांगुली को बैन कर देता” – 2001 ईडन गार्डन्स टॉस विवाद पर जवागल श्रीनाथ

Javagal Srinath Claims Sourav Ganguly Deserved a Ban for the Infamous 2001 Toss Delay (image via X) भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ ने हाल ही में भारतीय क्रिकेट...

SL vs IND: श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए दीप दासगुप्ता ने चुनी भारतीय टीम, रणजी में 30 विकेट लेने वाले गेंदबाज को नहीं दी जगह

Team India (Image Credit- Twitter X) हाल में ही पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज व जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर दीप दासगुप्ता ने, श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से गाले में शुरू होने...

“विराट कोहली ने मुझे स्पॉन्सर किया…” CWG 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली साक्षी चौधरी का बड़ा खुलासा

CWG 2026 Gold Medallist Sakshi Chaudhary Reveals Virat Kohli Sponsored Her Career (image via X) भारतीय बॉक्सर साक्षी चौधरी ने ग्लासगो में 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं की 51 किलोग्राम...

एक नहीं बल्कि इतने भारतीय खिलाड़ी है चोटिल, लिस्ट में बड़े नाम देखकर चौंक जाएंगे आप

Indian Cricket Faces Mounting Injury Crisis (image via getty) हाल के कुछ हफ्तों में टीम इंडिया को चोटों की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। घुटने में सूजन,...