Skip to main content

ताजा खबर

IND-W VS SA-W, एकमात्र टेस्ट मैच: शेड्यूल, पूरा स्क्वॉड, लाइव स्ट्रीमिंग और ब्रॉडकास्ट के बारे में जाने यहां

IND-W vs SA-W (Pic Source-X)

भारतीय महिला टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह से तैयार है जिसकी शुरुआत 28 जून से हो रही है। यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय महिला टीम और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह एकमात्र टेस्ट मुकाबला जिओसिनेमा और स्पोर्ट्स18- 1 (HD और SD) में लाइव देखा जा सकता है।

बता दें, इस एकमात्र टेस्ट मैच से पहले इन दोनों टीमों के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज खेली गई थी जिसमें भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से क्लीनस्वीप किया। भारतीय महिला टीम की सभी खिलाड़ियों ने वनडे सीरीज में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। अब वो इस आगामी एकमात्र टेस्ट मैच को भी अपने नाम जरुर करना चाहेंगे। बता दें, भारतीय महिला टीम ने अपना अंतिम टेस्ट मैच दिसंबर 2023 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था और दोनों में उन्होंने जीत दर्ज की थी।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच इससे पहले दो टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं। नवंबर 2014 में खेले गए टेस्ट मैच में भारत ने एक पारी और 34 रनों से जीत दर्ज की थी। इससे पहले इन दोनों टीमों के बीच 2002 में टेस्ट मैच खेला गया था जिसमें भारत ने 10 विकेट से जीत दर्ज की थी। इस एकमात्र टेस्ट मैच के बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज खेली जानी है जिसकी शुरुआत 5 जुलाई से होगी।

भारतीय महिला टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला टीम का फुल स्क्वॉड एकमात्र टेस्ट के लिए:

भारतीय महिला टीम:

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, प्रिया पुनिया, शेफाली वर्मा, शुभा सतीश, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), स्नेह राणा, सायका इशाक, राजेश्वरी गायकवाड़, अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर सिंह।

दक्षिण अफ्रीका महिला टीम:

लॉरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), एनेके बॉश, ताज़मिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लर्क, एनरी डर्कसेन, मिके डी रिडर, सिनालो जाफ्ता, मारिजाने कैप, मसाबाटा क्लास, सुने लुस, एलिज़-मारी मार्ज़, नॉनकुलुलेको म्लाबा, तुमी सेखुकुने, नोंडुमिसो शांगेस, डेल्मी टकर।

इस टेस्ट मैच का लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जिओ सिनेमा पर होगा। भारत में इसका टीवी ब्रॉडकास्ट: स्पोर्ट्स18- 1 (HD और SD) में होगा।

আরো ताजा खबर

BCCI ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के निर्माण में जय शाह का बड़ा योगदान, देवाजीत सैकिया और लक्ष्मण ने बांधे तारीफों के पुल

Devajit Saikia and VVS Laxman Credit Jay Shah for Driving BCCI’s Centre of Excellence Project (image via X) बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया और भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण...

राहुल द्रविड़ के बाद टीम इंडिया के हेड कोच क्यों नहीं बने VVS लक्ष्मण? खुद किया बड़ा खुलासा

VVS Laxman (Image credit Twitter – X) राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी VVS लक्ष्मण को मिल सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब...

टीम इंडिया में वापसी पर भुवनेश्वर कुमार ने तोड़ी चुप्पी, जानें स्विंग किंग ने क्या कहा?

Bhuvneshwar Kumar (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने अपने क्रिकेट करियर को लेकर बड़ा बयान दिया है। 36 वर्षीय भुवनेश्वर ने साफ किया...

10 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. वसीम जाफर का कहना है कि कप्तानी के बोझ के बिना केएल राहुल बेहतर खेलते हैं दूरदर्शन के ‘द ग्रेट इंडियन क्रिकेट...