Skip to main content

ताजा खबर

IND-W vs PAK-W: Head to Head record: एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े

IND-W vs PAK-W Head to Head record एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी जानिए क्या कहते हैं आंकड़े

India Women Team (Pic Source-X)

महिला एशिया कप 2024 की शुरुआत होने वाली है। गत चैंपियन भारत अपने अभियान की शुरुआत शुक्रवार को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले हाईवोल्टेज मुकाबले के साथ करेगा। भारत और पाकिस्तान के बीच ये महामुकाबला शुक्रवार (19 जुलाई) को दांबुला क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम इस समय अच्छे फॉर्म में चल रही है। टीम ने हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खेला, जोकि 1-1 से बराबर रही।

IND-W vs PAK-W हेड टू हेड रिकॉर्ड (Head to Head record )

लगातार पांचवीं बार महिला एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। आपको बता दें कि टी-20 फॉर्मेट में भारतीय महिला टीम पाकिस्तान पर अभी तक हावी रही है। इस फॉर्मेट में भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 इंटरनेशनल में 14 बार आमने-सामने हुए हैं, जिसमें से भारत ने 11 मुकाबले जीते हैं। इन आंकड़ों से साफ पता चलता है कि, एशिया कप में भी भारत का पलड़ा भारी रहा है।

टीम ने 6 में से पांच मैच जीते हैं। हालांकि, पिछली बार जब दोनों टीमें भिड़ी थी, तो पाकिस्तान ने बाजी मारी थी। पाकिस्तान ने आगामी टूर्नामेंट के लिए निदा डार को टीम की कप्तानी सौंपी है। हालांकि इस एशिया कप के लिए पाक टीम में काफी बदलाव देखने को मिला है। ईरम जावेद, ओमैमा सोहेल और सैयदा आरूब शाह को इस साल पहली बार टीम में जगह मिली है जबकि तस्मिया रूबाब डेब्यू करेंगी।

पाकिस्तान टीम के हालिया प्रदर्शन को देखें तो वो उतना अच्छा नहीं रहा है। टीम ने पिछले एक साल में 19 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें सिर्फ सात मैचों में जीत मिली है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज जीता है। लेकिन बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के खिलाफ पाक टीम को हार मिली है। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ भी उन्हें 3-0 से हार का सामना करना पड़ा। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि आज के इस मुकाबले में कौन सी टीम बाजी मारती है।

एशिया कप 2024 के लिए भारत और पाकिस्तान का स्क्वॉड

भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रौड्रिग्स, रिचा घोष, उमा छेत्री, पूजा वस्त्राकर, दीप्ति शर्मा, अरूंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, डी हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयांका पाटिल, संजीवन साजना।

पाकिस्तान : निदा दार (कप्तान), आलिया रियाज, डायना बेग, फातिमा सना, गुल फिरोजा, ईरम जावेद, मुनीबा अली, नजीहा अल्वी, नाशरा संधू, ओमैमा सोहेल, सादिया इकबाल, सिदरा अमीन, सैयदा अरूब शाह, तस्मिया रूबाब, तूबा हसन।

আরো ताजा खबर

5 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. SA vs NZ: पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से दी मात, फाइनल में बनाई जगह जारी आईसीसी टी20...

कोलकाता में फिन एलन ने रच दिया इतिहास, 33 गेंद में शतक लगाने के साथ तोड़ दिए इतने सारे रिकाॅर्ड्स 

Finn Allen (Image Credit- Twitter X) कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर आज 4 मार्च को जारी टी20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मैच साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच...

SA vs NZ, 1st Semifinal: फिन एलन ने 33 गेंदों में ठोकी सेंचुरी! जीता प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड

SA vs NZ, 1st Semifinal: Finn Allen named player of the match (image via JioHotstar) फिन एलन ने बुधवार को कोलकाता में टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में सिर्फ...

T20 WC 2026: ‘उनसे ज्यादा बात करने की जरूरत नहीं है’ – हैरी ब्रूक ने सेमीफाइनल मुकाबले से पहले जोस बटलर के फॉर्म पर तोड़ी चुप्पी

T20 WC 2026: England Captain Harry Brook breaks silence on Jos Buttler’s form (image via getty) इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक ने सीनियर बैट्समैन जोस बटलर का साथ दिया है, भले...