Skip to main content

ताजा खबर

IND-W Vs NZ-W Match Pitch Report, Weather: आज दुबई में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानिए यहां

IND-W Vs NZ-W Match Pitch Report, Weather: आज दुबई में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानिए यहां

Dubai International Cricket Stadium. (Photo Source: Twitter)

भारत बनाम न्यूजीलैंड वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 का चौथा मुकाबला आज यानी शुक्रवार, 4 अक्टूबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। IND-W vs NZ-W मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े 7 बजे शुरू होगा। इस मैच के जरिए दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में अपने-अपने अभियान का आगाज करेगी। टी20 वर्ल्ड कप के 9वें संस्करण का आगाज वैसे तो गुरुवार, 3 अक्टूबर को हो गया था।

टूर्नामेंट के पहले दिन बांग्लादेश का सामना स्कॉटलैंड से हुआ तो पाकिस्तान एशियाई चैंपियन श्रीलंका से भिड़ा था। इस दौरान बांग्लादेश और पाकिस्तान की टीमें जीत दर्ज करने में कामयाब रही थी। आज हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी की नजरें भी न्यूजीलैंड को चित कर जीत का खाता खोलने पर होगी। लेकिन मैच से पहले सभी की नजरें वहां की पिच पर है।

India vs New Zealand Pitch Report

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों के लिए समान रूप से मददगार साबित हो सकती है। इस मैदान की सतह हमेशा से धीमी रही है और इस मैच में भी इसमें कोई बदलाव नहीं होगा। खास बात यह है कि भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच उसी पिच पर खेला जाएगा जिसका इस्तेमाल साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज के दोपहर के मैच के लिए किया जाएगा। ऐसे में भारत को एक धीमी पिच मिल सकती है जिसपर बल्लेबाजी करना कठिन होगा।

India-W vs New Zealand-W Head to Head Record

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 क्रिकेट में अभी तक 13 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 9 मैच जीतकर कीवी टीम ने अपना दबदबा बनाया हुआ है, वहीं भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ इस फॉर्मेट में चार जीत मिली है। भारत के लिए टूर्नामेंट की शुरुआत आसान नहीं रहने वाली है। हालांकि वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच टक्कर बराबरी की रही है। इस टूर्नामेंट में भारत और न्यूजीलैंड का आमना-सामना 4 बार हुआ है जिसमें दोनों टीमें 2-2 मैच जीती हैं।

India vs New Zealand Weather Report

वहीं इस मैच के दौरान मौसम की बात करें तो फैंस को चार अक्टूबर पूरे मैच का एक्शन देखने को मिलेगा। दुबई में चार तारीख का दिन गर्म रहने वाला है। तापमान 34 डिग्री से 35 डिग्री के बीच रहेगा। गर्मी के साथ-साथ खिलाड़ियों को ह्यूमिडिटी से भी परेशानी हो सकती है। आसमान में बारिश के बादल नहीं होने की संभावना है।

আরো ताजा खबर

जयदेव उनादकट की इंग्लैंड वापसी, काउंटी चैंपियनशिप में फिर ससेक्स के लिए खेलेंगे

Jaydev Unadkat (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट एक बार फिर इंग्लैंड रवाना होने वाले हैं। वह काउंटी चैंपियनशिप के बाकी मुकाबलों के लिए ससेक्स टीम...

भारतीय टीम में वापसी करने के लिए तैयार हैं मोहम्मद शमी, बचपन के कोच ने दिया बड़ा बयान

Mohammed shami (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने आखिरी बार मार्च 2025 में भारत...

SL vs IND 2026: श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले गौतम गंभीर का टीम इंडिया को सख्त संदेश, देखें वायरल वीडियो

Gautam Gambhir (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंच चुकी है। पहले मुकाबले से पहले...

‘वीवीएस लक्ष्मण ने शानदार काम किया’ टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन पर पूर्व क्रिकेटर ने हेड कोच गौतम गंभीर पर साधा निशाना 

Gautam Gambhir and VVS Laxman (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने हाल में ही टीम इंडिया के वर्तमान हेड कोच गौतम गंभीर और वीवीएस...