Skip to main content

ताजा खबर

IND W vs NEP W Playing 11: एशिया कप 2024 में लगातार तीसरी जीत दर्ज करने उतरेगा भारत, देखें संभावित प्लेइंग XI

IND-W vs NEP-W Match Prediction (Source X)

महिला एशिया कप 2024 में भारत ग्रुप स्टेज में अपना तीसरा मैच नेपाल के खिलाफ मंगलवार (23 जुलाई) को खेलेगा। भारत इस मैच में लगातार तीसरी जीत दर्ज करने उतरेगा। ग्रुप ए की अंक तालिका में टीम इंडिया चार अंक और +3.386 के नेट रनरेट के साथ शीर्ष पर है। छह अंक होते ही हरमनप्रीत कौर की टीम सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।

भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 7 विकेट से और दूसरे मैच में संयुक्त अरब अमीरात को 78 रन से हराया था। नेपाल अपने पहले मैच में UAE को हराने में सफल रहा था लेकिन दूसरे मैच में उसे पाकिस्तान से 9 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था। सेमीफाइनल में भारत की जगह लगभग पक्की मानी जा रही है जबकि पाकिस्तान ने पिछले मैच में बड़ी जीत दर्ज करके अपने रन रेट में काफी सुधार किया है।

आपको बता दें कि, स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की सलामी जोड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की थी जबकि अमीरात के खिलाफ कप्तान हरमनप्रीत कौर और ऋचा घोष ने अर्धशतक जड़े थे। विस्फोटक बल्लेबाज ऋचा घोष ने अमीरात के खिलाफ 29 गेंद पर 64 रन बनाए थे जिससे भारत महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार 200 रन का आंकड़ा छूने में सफल रहा। हरमनप्रीत ने 47 गेंद पर 66 रन बनाकर सूत्रधार की भूमिका निभाई थी।

IND W vs NEP W Playing 11: भारत बनाम नेपाल मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI

भारत : शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, दयालन हेमलता, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, रेणुका ठाकुर सिंह, तनुजा कंवर।

नेपाल : समझना खड़का, सीता राणा मगर, कबिता कुंवर, इंदु बर्मा (कप्तान), रूबीना छेत्री, रोमा थापा, पूजा महतो, बिंदु रावल, काजल श्रेष्ठ (विकेटकीपर), कबिता जोशी, कृतिका मारासिनी।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: भारतीय टीम के लिए गुड न्यूज! ऋषभ पंत की वापसी लगभग तय; 12 नवंबर को होगा फिटनेस टेस्ट

Rishabh Pant (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की टीम में वापसी को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज...

सहवाग के बेटे आर्यवीर ने खेली 160 रनों की दमदार पारी; गिल और मयंक अग्रवाल के खास क्लब में हुए शामिल

Aaryavir Sehwag (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 एशिया कप में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।...

IPL 2027: हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह के बड़े ट्रेड को BCCI की हरी झंडी, डील हुई पक्की

IPL 2027: Hardik Pandya Set for Punjab Kings Move as BCCI Clears Direct Swap for MI’s Arshdeep Singh (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले खिलाड़ियों की अदला-बदली...

10 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. IPL 2027: हार्दिक-अर्शदीप ट्रेड को औपचारिक मंजूरी मिली हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह के बीच आईपीएल ट्रेड को औपचारिक मंजूरी मिल गई...