
India Women vs Nepal Women (Image Credit- Twitter X)
Womens Asia Cup T20: जारी महिला एशिया कप 2024 का 10वां मैच आज 23 जुलाई, मंगलवार को भारतीय महिला और नेपाल महिला क्रिकेट टीमों के बीच खेला गया। बता दें कि दांबुला के रंगगिरी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने नेपाल के खिलाफ 82 रनों से जीत हासिल कर ली है।
भारतीय टीम ने यह मैच ऑलराउंडर खेल की वजह से अपने नाम किया, तो वहीं टीम इंडिया को जीत दिलाने में युवा खिलाड़ी शेफाली वर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुकाबले में उन्होंने 81 रनों की बहुमूल्य पारी खेली।
भारत के लिए ओपनर शेफाली वर्मा ने खेली बहुमूल्य पारी
दूसरी ओर, आपको मैच के बारे में जानकारी दें तो भारतीय टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, और टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। भारतीय टीम के लिए सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने 48 गेंदों में 12 चौके और 1 छक्के की मदद से 81 रनों की शानदार पारी खेली, तो दयालन हेमलता ने 47 रनों की पारी खेली।
इसके अलावा जेमिमा राॅड्रिग्स 28* और विकेटकीपर ऋचा घोष 6* रन बनाकर नाबाद रही। तो वहीं नेपाल की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो सीता राना मगर ने 2, तो कबिता जोशी को 1 विकेट मिला।
इसके बाद, जब भारतीय टीम से मिले 179 रनों के टारगेट का पीछा करने नेपाल की टीम उतरी, तो निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 96 रन ही बना पाई। नेपाल के लिए बिंन्डू रावल 17* रन बनाकर नाबाद रही, इसके अलावा और कोई खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया।
दूसरी ओर, मैच में भारतीय टीम की ओर से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली, खासकर स्पिन गेंदबाजों से। भारतीय टीम की ओर से गेंदबाजी में स्पिनर दीप्ति शर्मा ने 3, राधा यादव ने 2, अरुधंती रेड्डी ने 2 और रेणुका सिंह ठाकुर को 1 विकेट मिला। तो वहीं इस जीत के साथ भारत जारी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है।
3⃣ wins in a row!#TeamIndia complete a 82-runs victory over Nepal 👏👏
Scorecard ▶️ https://t.co/PeRykFLdTV#WomensAsiaCup2024 | #ACC | #INDvNEP pic.twitter.com/rORFk7zaHQ
— BCCI Women (@BCCIWomen) July 23, 2024
वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त
विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह
5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

