Skip to main content

ताजा खबर

IND-W vs IRE-W 2025: प्रतिका रावल ने आयरलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में जड़ा शतक, भारत ने पहली पारी में बनाया विशाल स्कोर

IND-W vs IRE-W 2025: प्रतिका रावल ने आयरलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में जड़ा शतक, भारत ने पहली पारी में बनाया विशाल स्कोर

Pratika rawal (Image Credit- Twitter X)

IND-W vs IRE-W 2025: भारत और आयरलैंड के बीच जारी वनडे सीरीज का तीसरा मैच आज 15 जनवरी, बुधवार को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रनों और शतक का सैलाब लगा दिया है।

मुकाबले में टीम इंडिया की सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल और स्मृति मंधाना के शतक की मदद से भारत ने 50 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 435 रन बनाए हैं। यह भारतीय महिला टीम का वनडे क्रिकेट इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है, जबकि ओवरऑल चौथा सबसे बड़ा स्कोर है।

मुकाबले में प्रतिका ने 129 गेंदों में 20 चौके और 1 छक्के की मदद से कुल 154 रनों की पारी खेली। यह 24 वर्षीय महिला क्रिकेटर का पहला वनडे शतक है, जिसपर फैंस सोशल मीडिया के माध्यम से जमकर रिएक्शन देते हुए नजर आए हैं।

भारत ने पहली पारी में बनाए 435 रन

मुकाबले में अगर भारतीय पारी के बारे में बताएं, तो हरमनप्रीत कौर की गैर-मौजूदगी में टीम इंडिया की कमान संभालने वाले स्टैंड इन कप्तान स्मृति मंधाना ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो टीम के लिए कमाल साबित हुआ। पूरी टीम इंडिया ने 50 ओवरों के दौरान कमाल की बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर कुल 435 रन बनाए हैं।

इससे पहले टीम इंडिया के लिए पहले विकेट के लिए प्रतिका रावल (135) और स्मृति मंधाना (154) ने 233 रनों की मजूबत साझेदारी कर टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दी। इसके अलावा विकेटकीपर रिचा घोष ने 59 रनों की पारी खेली, तो तेजल हसनबिस ने 28 और हरलीन देओल ने 15 रनों का योगदान दिया।

दूसरी ओर, आयरिश टीम की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो Orla Prendergast को 2 सफलता मिली। इसके अलावा Arlene Kelly, Freya Sargent और Georgina Dempsey को 1-1 सफलता मिली।

देखें प्रतिका रावल के शतक पर फैंस ने किस प्रकार दिए रिएक्शन

আরো ताजा खबर

मुंबई इंडियंस के पास ‘दो आंद्रे रसेल’ जैसे खिलाड़ी, फाफ डु प्लेसिस का बड़ा बयान

Mumbai Indians (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले मुंबई इंडियंस को लेकर बड़ी चर्चा हो रही है। टीम ने 2020 के बाद से खिताब नहीं जीता है,...

भारत और ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगी दक्षिण अफ्रीका महिला टीम, मल्टी-फॉर्मेट सीरीज का हुआ ऐलान

South Africa Women (Image credit Twitter – X) क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने इस साल के अंत में एक बड़ी मल्टी-फॉर्मेट सीरीज की घोषणा की है, जिसमें दक्षिण अफ्रीका महिला टीम पहले...

IPL 2026: चैंपियन खिलाड़ी ज्यादा समय तक फॉर्म से बाहर नहीं रहते – जस्टिन लैंगर का पंत पर बड़ा बयान

Rishabh Pant LSG coach Justin Langer (Image credit Twitter – X) ऋषभ पंत एक बार फिर शानदार फॉर्म में लौटने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। जस्टिन लैंगर ने हाल ही...

20 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. NZ W vs SA W 2026, 3rd T20I: न्यूजीलैंड की आसान जीत में ऑलराउंडर सोफी डिवाइन ने किया शानदार प्रदर्शन सोफी डिवाइन के...