Skip to main content

ताजा खबर

IND-W vs IRE-W: स्मृति मंधाना और प्रतीका रावल ने तीसरे वनडे में अपने शतक को लेकर दी बड़ी प्रतिक्रिया

IND-W vs IRE-W स्मृति मंधाना और प्रतीका रावल ने तीसरे वनडे में अपने शतक को लेकर दी बड़ी प्रतिक्रिया

Pratika Rawal & Smriti Mandhana (Photo Source: X)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज 3-0 से जीती। तीसरे वनडे मैच में मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 435 रन बनाए थे, जो वनडे क्रिकेट में (मेन्स और विमेंस) टीम का सर्वोच्च टोटल है। आयरलैंड महिला टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 131 पर सिमट गई और भारत ने 304 रनों से जीत दर्ज की। यह भारतीय महिला टीम की किसी भी फॉर्मेट में सबसे बड़ी जीत है।

तीसरे वनडे मैच में प्रतीका रावल और स्मृति मंधाना ने शतकीय पारी खेल कई बड़े रिकॉर्ड्स को धवस्त किया। मैच के बाद दोनों खिलाड़ियों ने अपने माइलस्टोन्स को लेकर बात की, आइए आपको बताते हैं कि दोनों का क्या कहना है-

78 के बाद मैं थोड़ा सचेत थी- प्रतीका रावल

आयरलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में स्मृति मंधाना और प्रतीका रावल के बीच पहले विकेट के लिए 233 रनों की साझेदारी हुई थी। दोनों के बीच लगातार दूसरी बार पहले विकेट के लिए 100+ रनों की साझेदारी हुई। स्मृति भारत के लिए सबसे तेज (70 गेंद) वनडे शतक लगाने वाले महिला खिलाड़ी बनीं। वहीं, प्रतीका ने मेडन वनडे शतक ठोका।

BCCI Women द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए वीडियो में स्मृति मंधाना ने प्रतीका से पूछा कि मेडन शतक के बाद उनकी क्या फीलिंग है? जिसका जवाब देते हुए खिलाड़ी ने कहा,

“मैंने इसका लुत्फ उठाया, बहुत सारे रन बना रही हूं जो वास्तव में एक आशीर्वाद है। एक बल्लेबाज के रूप में मैं हमेशा अधिक रन बनाना चाहती हूं और अपने देश के लिए ऐसा करना वास्तव में एक अच्छा है इसलिए मैं बहुत खुश हूं। 78 रन के बाद मैं थोड़ा सचेत थी यार शतक है शतक है मैं सिंगल ले रही थी मैं थोड़ा स्लो खेल रही थी लेकिन शतक बनाने के बाद मैंने सोचा कि चलो बस चलते हैं, इसलिए शतक के बाद 50 रन थोड़े जल्दी आए मैं उस तरह से रन बनाने में सक्षम थी जिस तरह से मैं स्कोर करती हूं।”

वहीं, स्मृति मंधाना ने अपनी शतकीय पारी को लेकर बात करते हुए कहा,

“मैं आज मैदान पर जाकर पूरी आजादी के साथ बल्लेबाजी करना चाहती थी। मैदान पर उतरने से पहले मैंने पूरे डगआउट में कहा कि मैं अपने शॉट खेलने की कोशिश करूंगी, क्योंकि आपको ऐसा करने का मौका बहुत कम मिलता है।”

আরো ताजा खबर

“बाबर आजम बने ‘डमी कप्तान’, उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए था”: पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज राशिद लतीफ ने साधा निशाना

Rashid Latif Slams Babar Azam as ‘Dummy Captain’, Says He Should Have Resigned (image via getty) पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज राशिद लतीफ ने बाबर आजम की कड़ी आलोचना करते हुए...

श्रीलंका में देवदत्त पडिक्कल और सोनल दिनुशा को शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम, हासिल की करियर की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट रैंकिंग

Devdutt Padikkal (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आईसीसी की ताजा रैंकिंग में बड़ा फायदा मिला है।...

अजीत अगरकर बने रहेंगे चीफ सेलेक्टर या होगी विदाई? BCCI के साथ जल्द हो सकती है आर-पार की बैठक

BCCI to Meet Ajit Agarkar Soon to Decide Chief Selector Future: Report (image via getty) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) जल्द ही अजीत अगरकर के साथ एक अहम बैठक करने...

IPL 2027: MI में बने रहेंगे रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव? हेड कोच महेला जयवर्धने के भविष्य पर भी आया बड़ा अपडेट!

IPL 2027: MI Set to Retain Mahela Jayawardene as Coach, Keep Rohit & Suryakumar Amid Captaincy Shift (image via X) 2026 सीजन में नौवें स्थान पर रहने की निराशाजनक परफॉर्मेंस...