Skip to main content

ताजा खबर

IND-W vs AUS-W: पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 8 विकेट से हराया

India Women vs Australia Women, 1st ODI (Image Credit- Twitter X)
India Women vs Australia Women, 1st ODI (Image Credit- Twitter X)

IND-W vs AUS-W: भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीमों के बीच आज 14 सितंबर, रविवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हुई। पहला मुकाबला न्यू चंडीगढ़ स्थित मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 8 विकेट से जीत हासिल की है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम ने 282 रनों का लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए रखा, जिसे बाद में ऑस्ट्रेलिया ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 44.1 ओवरों में दो विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। मुकाबले में टीम के लिए बेथ मूनी ने 77* रनों की कमाल की पारी खेली, तो एनाबेल सदरलैंड 54* रन बनाकर नाबाद रहीं।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, तीसरे महिला वनडे मैच का हाल

मुकाबले के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो भारतीय महिला टीम ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद, टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर कुल 281 रन बनाए।

टीम के लिए सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल (64) और स्मृति मंधाना (58) ने पहले विकेट के लिए 114 रनों की बेहतरीन साझेदारी की। इसके बाद, हरलीन देओल ने भी 54 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन अच्छा फिनिशिंग टच ना मिलने की वजह से टीम 300 से ज्यादा का स्कोर नहीं बना पाई।

दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो मेगन शूट को 2 विकेट मिले। इसके अलावा किम गार्थ, एनाबेल सदरलैंड, अलाना किंग व ताहिला मैग्रा को एक-एक विकेट मिला।

इसके बाद, जब ऑस्ट्रेलिया भारत से मिले 282 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को 44.1 ओवरों में दो विकेट खोकर बड़ी आसानी से हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए एलिसा हीली ने 27, पोएब लिचफील्ड ने 88 और एलिस पैरी ने 30 रनों की पारी खेली, तो अंत में टीम के लिए बेथ मूनी ने 77* रनों की कमाल की पारी खेली, तो एनाबेल सदरलैंड 54* रन बनाकर नाबाद रहीं।

আরো ताजा खबर

राशिद खान ने रचा इतिहास, टी20 में 700 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

Rashid Khan (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान ने टी20 क्रिकेट में एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी...

16 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. T20 World Cup 2026: भारत का अब कब है अगला टी20 वर्ल्ड कप मैच? यहां जाने अब भारतीय क्रिकेट टीम का अगला...

T20 World Cup 2026: अजमतुल्लाह उमरजई ने ऑलराउंडर खेल की वजह से जीता अफगानिस्तान बनाम यूएई मैच का POTM

Azmatullah Omarzai (Image Credit- Twitter X) जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर 28 में ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई (Azmatullah Omarzai) अफगानिस्तान के लिए यूएई के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन...

SM Trends: 16 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान के खिलाफ जारी टी20 वर्ल्ड कप में जीत हासिल करने के बाद, आज 16 फरवरी को भारत कोलंबो से स्वदेश के लिए रवाना...