Skip to main content

ताजा खबर

IND W vs AUS W: एकतरफा मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पहले वनडे में 6 विकेट से हराया

Australia Women vs India Women, 1st ODI (Image Credit- Twitter X)
Australia Women vs India Women, 1st ODI (Image Credit- Twitter X)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के बाद, आज 24 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया और भारत की महिला टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हुई, जिसका पहला मैच ब्रिसबेन के एलन बाॅर्डर फील्ड पर खेला गया।

इस मुकाबले में मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने कमाल गेंदबाजी के बाद, शानदार बल्लेबाजी के दम पर एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से जीत दर्ज की है। पहले ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 214 रनों पर समेट दिया और उसके बाद टारगेट को 6 विकेट रहते आसानी से हासिल कर लिया। मुकाबले में विकेटकीपर बेथ मूनी ने 76 रनों की शानदार पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवाॅर्ड दिया गया।

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, पहले महिला वनडे मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो भारतीय टीम ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद टीम इंडिया की ओर से बल्लेबाजी में बेहद ही साधारण प्रदर्शन देखने को मिला। सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल पारी की दूसरी ही गेंद पर मेगन शूट के खिलाफ LBW आउट हो गई।

हालांकि, भारत के लिए स्मृति मंधाना ने 58, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 53 और काश्वी गौतम ने 43 रनों की पारी खेलकर, किसी तरह टीम का स्कोर 200 के पार लगाया। शेफाली वर्मा (4) और जेमिमा रोड्रिग्स (8) ने आज बल्लेबाजी में निराश किया। पूरी भारतीय टीम 48.3 ओवरों में 214 रनों पर सिमट गई।

दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया की ओर से कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली। एश्ले गार्डनर को सबसे ज्यादा 3 और मेगन शूट को 2 विकेट मिले। इसके अलावा डार्सी ब्राउन, अलाना किंग, ताहिला मैग्रा व सोफी माॅलीन्यु के हाथ 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद, ऑस्ट्रेलिया ने भारत से मिले 215 रनों का आसन लक्ष्य को 38.2 ओवरों में 4 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए सलामी बल्लेबाज एलिसा हीली ने 50 और फीबी लिचफील्ड ने 32 रनों की पारी खेली, तो बेथ मूनी ने 76 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। इसके अलावा एनाबेल सदरलैंड 48* रन बनाकर नाबाद रहीं।

আরো ताजा खबर

24 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND W vs AUS W: एकतरफा मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पहले वनडे में 6 विकेट से हराया भारतीय महिला क्रिकेट...

AUS W vs IND W: ऑस्ट्रेलिया महिला टीम को बड़ा झटका, एलिस पैरी और किम गार्थ वनडे सीरीज से बाहर

Ellyse Perry (Image credit Twitter – X) भारत के खिलाफ 2026 की घरेलू जारी वनडे सीरीज के बीच ऑस्ट्रेलिया महिला टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम की स्टार ऑलराउंडर...

SM Trends: 24 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स फ्रेंचाइजी ने टीम का लोगो और जर्सी बदल दी है। इसको लेकर कुछ फोटोज...

सुपर 8 में साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद, अभिषेक शर्मा के साथ गहन बातचीत करते हुए नजर आए कोच गंभीर, देखें वीडियो 

Gautam Gambhir and Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर 8 में भारत की करारी हार के बाद,...