Skip to main content

ताजा खबर

IND vs WI 2026, 3rd T20I: भारत बनाम वेस्टइंडीज तीसरा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IND vs WI 2026, 3rd T20I: भारत बनाम वेस्टइंडीज तीसरा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IND vs WI (Image Credit- Twitter X)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच इस समय पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। टी20 सीरीज के दो मैच खेले जा चुके हैं। पहले मैच में भारत ने 8 विकेट से तो दूसरे टी20 में वेस्टइंडीज ने 6 विकेट से जीत हासिल की।

तो वहीं, अब दोनों टीमों के बीच तीसरा टी20 मैच 11 अक्टूबर, शनिवार को इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रहा है। आइए जानें इस मैच से पहले वो सभी चीजें जो आपको पता होना चाहिए:

IND vs WI, 3rd T20I मैच डिटेल्स

मैच  भारत बनाम वेस्टइंडीज, तीसरा टी20आई, वेस्टइंडीज का भारत दौरा 2026
वेन्यू होल्कर स्टेडियम, इंदौर
तारीख और समय  11 अक्टूबर 2026, भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे
लाइव ब्राॅडकास्टिंग व स्ट्रीमिंग डिटेल्स स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जिओहॉटस्टार (ऐप और वेबसाइट)

होल्कर स्टेडियम, इंदौर: पिच रिपोर्ट

इंदौर के होल्कर स्टेडियम के पिच के मिजाज के बारे में आपको बताएं तो यह पिच पूरी तरह से सपाट और बैटिंग-फ्रेंडली होती है, जिस पर गेंद बल्ले पर बहुत अच्छे से आती है। साथ ही यहां की पिच पर गेंद का उछाल काफी समान (Even bounce) रहता है, जिससे बल्लेबाज बिना किसी परेशानी के शॉट्स खेलते हैं। मैदान पर अक्सर हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं।

होल्कर स्टेडियम की स्क्वायर बाउंड्री काफी छोटी (करीब 56 मीटर) हैं। छोटी बाउंड्री होने के कारण यहां चौकों और छक्कों की बरसात होती है। इसके अलावा यहां की आउटफील्ड भारत के सबसे तेज आउटफील्ड्स में गिनी जाती है, जिससे हल्का सा शॉट भी सीधे बाउंड्री पार पहुंच जाता है। मैच की शुरुआत में नई गेंद से हल्की सी मूवमेंट मिल सकती है, लेकिन इसके बाद गेंदबाजों के लिए यहां काफी संघर्ष करना पड़ता है। टाॅस जीतकर कप्तान यहां पर गेंदबाजी करना पसंद करते हैं।

IND vs WI हेड टू हेड रिकाॅर्ड (टी20आई क्रिकेट)

मैच खेले  34
भारत ने जीते 22
वेस्टइंडीज ने जीते  11
नो रिजल्ट/टाई 01/00
सबसे पहले मैच  12 जून, 2009 (वेस्टइंडीज ने जीता)
हालिया मैच  9 अक्टूबर, 2026 (वेस्टइंडीज ने जीता)

IND vs WI: संभावित प्लेइंग 11

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई

वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), कामिल पूरन, शिमरन हेटमायर, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, रोवमैन पॉवेल, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर, अकील होसेन, गुडाकेश मोती, और मैथ्यू फोर्डे

ये भी पढ़ें – न्यूजीलैंड की फिर बढ़ी मुश्किलें, स्टार गेंदबाज भारत सीरीज से हुआ बाहर 

আরো ताजा खबर

हैदराबाद में कैसा है भारत का T20I रिकॉर्ड? जानिए राजीव गांधी स्टेडियम के आंकड़े

India’s T20I Record at Hyderabad (image via getty) India’s T20 record at Hyderabad: हैदराबाद का राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, खेल के सबसे छोटे फॉर्मैट में ‘मेन इन ब्लू’ (भारतीय टीम)...

IPL स्टेकहोल्डर्स के साथ BCCI की बैठक स्थगित, प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में शामिल होंगे बोर्ड ऑफिशियल्स

BCCI Postpones IPL Conclave Ahead of Landmark 20th Season (image via X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपनी हाई-प्रोफाइल आईपीएल बैठक को टाल दिया है, जो 15 अक्टूबर, 2026...

AFG vs BAN: ‘यह ड्रॉ जीत के बराबर है’ – अफगानिस्तान के जुझारू प्रदर्शन पर बोले रहमत शाह

AFG vs BAN: Rahmat Shah Hails Afghanistan’s Gritty Test Resilience Against Bangladesh (image via X) मंगलवार, 13 अक्टूबर को अबू धाबी के जायेद क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ खेले...

IND vs WI 4th T20I, Weather Report: क्या हैदराबाद में बारिश करेगी मैच का मजा किरकिरा?

IND vs WI 4th T20I: Weather Report (image via getty) भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की सीरीज का चौथा टी20आई मैच 14 अक्टूबर को हैदराबाद के राजीव गांधी...