Skip to main content

ताजा खबर

IND vs WI 2025: दिल्ली टेस्ट की पहली पारी में जोमेल वारिकन ने बेहतरीन गेंद पर केएल राहुल को किया स्टंप आउट, देखें वीडियो 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X)
IND vs WI (Image Credit- Twitter X)

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी टेस्ट सीरीज का दूसरा व आखिरी मुकाबला आज 10 अक्टूबर, शुक्रवार से शुरू हो चुका है। मुकाबले में भारतीय टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। तो वहीं, मुकाबले के पहले दिन वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के स्पिनर जोमेल वारिकन ने एक बेहतरीन गेंद फेंकी, जिसकी वजह से अनुभवी सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को स्टंप आउट होना पड़ा है।

बता दें कि भारतीय पारी के 18वें ओवर के दौरान वारिकन ने गेंद को ऑफ स्टंप के बाहर फेंका, जिससे राहुल को पिच पर आगे बढ़ने का मन हुआ। लेकिन गेंद ने सतह को पकड़ लिया और तेजी से घूमी, जिससे राहुल हवा में और पिच से दूर पूरी तरह से चकमा खा गए।

विकेटकीपर टेविन इमलाच ने कुछ ही देर में गिल्लियाँ गिरा दीं और राहुल, जो अपनी जगह से काफी दूर थे, गेंद के टर्न से स्तब्ध दिखे। गौरतलब है कि गेंद 8.4 डिग्री घूमी थी। राहुल 38 रनों के निजी स्कोर पर स्टंप आउट होकर, पवेलियन लौटे।

देखें किस तरह आउट हुए केएल राहुल

भारत ने लंच तक बनाए 1 विकेट के नुकसान पर 94 रन

मुकाबले के बारे में आपको बताएं तो भारत ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। खबर लिखे जाने तक खेल के पहले दिन भारत ने लंच के बाद तक 34 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद एक विकेट के नुकसान पर कुल 130 रन बना लिए हैं।

क्रीज पर इस समय यशस्वी जायसवाल 66* और साई सुदर्शन 26* रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। कैरेबियाई टीम की ओर से अभी तक एक विकेट सिर्फ जोमेल वारिकन को मिला है। अभी तक के खेल को देखकर लग रहा है कि मुकाबले में भारतीय टीम बल्लेबाजी में डाॅमिनेट करने वाली है।

আরো ताजा खबर

The Hundred 2026: सनराइजर्स लीड्स में अबरार अहमद की भागीदारी पर संशय, इंटरनेशनल शेड्यूल है बड़ी वजह

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर अबरार अहमद की द हंड्रेड 2026 में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वह इस टूर्नामेंट में सनराइजर्स लीड्स के...

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...

SM Trends: 15 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग के चौथे सीजन के लाॅन्च के समय एक प्रजेंटर पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा की नकल करते हुए...

‘सोशल मीडिया हटा, अभी के अभी’ – तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा ने बताया, सीनियर्स ने क्या सलाह दी

Abhishek Sharma (image via getty) अभिषेक शर्मा ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत लगातार तीन पारियों में तीन शून्य के साथ की थी। इन निराशाजनक प्रदर्शनों...