Skip to main content

ताजा खबर

IND vs WI 2025: कैरेबियाई टीम को गौतम गंभीर का भावुक संदेश, कहा ‘वर्ल्ड क्रिकेट को वेस्टइंडीज की जरूरत है’

Gautam Gambhir (Image Credit – Twitter X)

भारत ने दिल्ली टेस्ट में वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराकर दो मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। इस जीत के बाद भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने कुछ ऐसा किया जिसने सभी क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया। मैच खत्म होने के बाद गंभीर, वेस्टइंडीज के हेड कोच डैरेन सैमी के निमंत्रण पर उनकी टीम के ड्रेसिंग रूम में पहुंचे, और खिलाड़ियों से प्रेरणादायक बातें कीं।

भारत ने टेस्ट सीरीज को 2-0 से किया अपने नाम 

दिल्ली टेस्ट के पाँचवें दिन भारत ने मात्र एक घंटे में 121 रनों का लक्ष्य हासिल कर सीरीज अपने नाम की। केएल राहुल 58 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि टीम ने लगातार दसवीं बार वेस्टइंडीज को टेस्ट में मात दी।

पहली पारी में यशस्वी जायसवाल (175) और गिल (129) की शानदार पारियों ने भारत को मजबूत स्कोर तक पहुँचाया। वहीं, कुलदीप यादव ने मैच में 12 विकेट झटककर ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब जीता, और रविंद्र जडेजा को पूरे सीरीज में बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया।

वेस्टइंडीज के संघर्ष की तारीफ

हालाँकि, वेस्टइंडीज सीरीज हार गई, लेकिन उनकी दूसरी पारी में लड़ी गई जुझारू बल्लेबाजी ने सभी का सम्मान जीता। जॉन कैंपबेल (115) और शाई होप (103) के शतक की बदौलत टीम ने फॉलोऑन के बाद भी 390 रन बनाए। गंभीर ने उनके जज्बे और खेल भावना की जमकर सराहना की।

गंभीर ने बीसीसीआई द्वारा शेयर वीडियो के हवाले से कहा, आप जिस तरह मैदान के अंदर और बाहर खुद को पेश करते हैं, वह काबिले-तारीफ है। आपकी विनम्रता और सरलता ऐसी है जिससे मेरी टीम समेत पूरी दुनिया सीख सकती है। मैदान पर आक्रामक रहिए, लेकिन मैदान के बाहर आपकी शालीनता आपको एक आदर्श बनाती है।

वर्ल्ड क्रिकेट को वेस्टइंडीज की जरूरत है

गंभीर ने आगे कहा- मैं दिल से कहना चाहता हूँ वेस्टइंडीज को वर्ल्ड क्रिकेट की नहीं, बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट को वेस्टइंडीज की जरूरत है। जब आप टेस्ट जर्सी पहनते हैं, तो आपके पास कुछ जादुई करने का मौका होता है, जो टी20 में नहीं मिलता। एक मजबूत टेस्ट टीम ही किसी देश को सच्चा क्रिकेटिंग राष्ट्र बनाती है।

गंभीर की यह भावनात्मक अपील सिर्फ वेस्टइंडीज के लिए नहीं, बल्कि पूरे क्रिकेट जगत के लिए एक गहरा संदेश थी कि टेस्ट क्रिकेट ही असली क्रिकेट है, और वेस्टइंडीज उसका दिल है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: अभिषेक-ट्रैविस की जोड़ी को कोई भी गेंदबाजी करना नहीं चाहेगा, ये कोहली-गेल से भी खतरनाक हैं: चेतेश्वर पुजारा

Abhishek sharma and Travis Head (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा सनराइजर्स हैदराबाद की ओपनिंग जोड़ी अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड...

IPL 2026: सीजन शुरू होने से पहले बढ़ी दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें, इस दिग्गज ने छोड़ा टीम का साथ 

Kevin Pietersen (Image Credit- Twitter X) इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आगामी सीजन के शुरू होने से...

आरसीबी के लिए IPL 2026 से पहले विराट कोहली का धांसू हेयरकट, इंटरनेट पर मचा धमाल!

IPL 2026: Virat Kohli new haircut (image via X) विराट कोहली ने आने वाले 2026 इंडियन प्रीमियर लीग के लिए मैदान के अंदर और बाहर, दोनों जगह अपनी तैयारियां शुरू...

14 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘सबसे फिट, सबसे दमदार और सबसे मजबूत’ – 38 की उम्र में फिटनेस के लिए रोहित को मिली जबरदस्त तारीफ भारत के...