Skip to main content

ताजा खबर

IND vs WI: ‘विकेट में कुछ नमी थी’ भारत के खिलाफ हार के बाद कप्तान रोस्टन चेज ने इस बात पर फोड़ा हार का ठीकरा

Roston Chase (Image Credit- Twitter X)
Roston Chase (Image Credit- Twitter X)

बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन करने की वजह से भारतीय टीम ने अहमदाबाद टेस्ट मैच में जीत हासिल की है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पारी व 140 रनों के बड़े अंतर से मैच को अपने नाम किया है।

पहले तो टीम इंडिया ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की पहली पारी को सिर्फ 162 रनों पर ढेर कर दिया। भारत की ओर से पहली पारी में मोहम्मद सिराज को 4, जसप्रीत बुमराह को 3, कुलदीप यादव को 2 व वाॅशिंगटन सुंदर को 1 विकेट मिला।

इसके बाद, टीम इंडिया ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी को 448/5 पर घोषित किया। भारत की ओर से केएल राहुल ने 100, ध्रुव जुरेल ने 125 व रवींद्र जडेजा ने 104* रनों की कमाल की पारी खेली।

लेकिन इसके बाद, जब कैरेबियाई टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी, तो उनकी ओर से बेहद ही साधारण प्रदर्शन देखने को मिला। दूसरी पारी में वेस्टइंडीज 146 रनों पर सिमट गई। दूसरी पारी में रवींद्र जडेजा ने 3, मोहम्मद सिराज ने 3, कुलदीप यादव ने 2 व वाॅशिंगटन सुंदर को 1 विकेट मिला।

रोस्टन चेज ने दिया बड़ा बयान

तो वहीं, भारत के खिलाफ पारी व 140 रनों के बड़े अंतर से मिली हार के बाद, वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन तेज ने पिच पर मौजूद नमी को हार का जिम्मेदार ठहराया है। अहमदाबाद टेस्ट मैच के खत्म होने के बाद, रोस्टन चेज ने क्रिकबज के हवाले से कहा-

जब आप टॉस जीतते हैं और 160 के आसपास रन पर ऑलआउट हो जाते हैं, तो वापसी करना मुश्किल होता है। हम जिस प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे थे, वह नहीं हुआ। हमें बेहतर बल्लेबाजी करनी होगी, खासकर भारत में, आपको पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाना होगा।

खासकर जब गेंद घूम रही हो, पिच खराब हो रही हो, और मैच चौथे और पाँचवें दिन तक जा रहा हो। मुझे लगता है कि यहीं पर आप असल में पिछड़ जाते हैं, और हमें इस पर गौर करने की जरूरत है।

मुझे टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के फैसले से कोई परेशानी नहीं थी। हर कोई यहां पर पहले बल्लेबाजी करना चाहता है। विकेट में थोड़ी नमी थी, जिससे हमारे बल्लेबाजों को परेशानी हुई। लेकिन यह एक टेस्ट मैच है, तो खेल के पहले दिन नमी तो रहेगी। लेकिन हमें टिककर व गहराई से खेलना होगा।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 14 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर खिलाड़ी श्रेयंका पाटिल की एक वीडियो को राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने अपने आधिकारि एक्स अकाउंट पर शेयर किया...

T20 World Cup 2026: ओमान की टूर्नामेंट में हार की हैट्रिक, आयरलैंड ने 96 रनों से दी करारी शिकस्त 

Ireland vs Oman (Image Credit- Twitter X) आयरलैंड और ओमान के बीच जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 22वां मैच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया। बता...

T20 World Cup 2026: Lorcan Tucker के POTM प्रदर्शन के चलते आयरलैंड ने 96 रनों से जीता मैच 

Ireland vs Oman (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 22वां मैच आज 14 फरवरी, शनिवार को आयरलैंड और ओमान के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स...

T20 WC 2026, IND vs PAK: बारिश करेगी मैच का मजा किरकिरा? मौसम और पिच रिपोर्ट पर डालें नजर

T20 WC 2026, IND vs PAK: weather and pitch report (image via X) एक रोमांचक मुकाबले में, भारत और पाकिस्तान एक बार फिर आईसीसी इवेंट में आमने-सामने होंगे, जब रविवार,...