Skip to main content

ताजा खबर

IND vs WI: भारत ने दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया, गिल ने ठोका रिकाॅर्ड दोहरा शतक 

Shubman Gill (Image Credit- Twitter X)
Shubman Gill (Image Credit- Twitter X)

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में रिकाॅर्ड रन-चेज हासिल करते हुए 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। गुवाहटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारत ने वेस्टइंडीज से मिले 406 रनों के रिकाॅर्ड टोटल को हासिल कर इतिहास रच दिया है।

इससे पहले वनडे इतिहास में भारत ने इतने बड़े टारगेट को कभी भी हासिल नहीं किया था। इससे पहले वनडे इतिहास में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 435 रनों के लक्ष्य को हासिल किया था। तो वहीं, अब भारत वनडे क्रिकेट इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा टारगेट हासिल करने वाली दूसरी टीम बन गई है।

शुभमन गिल ने खेली कप्तानी पारी

मुकाबले की बात की जाए तो भारतीय टीम ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद वेस्टइंडीज ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर कुल 405 रन बनाए।

कैरेबियाई टीम के लिए जाॅन कैंपबेल ने 101, शे होप ने 104 और आमिर जंगू ने 114 रनों की पारी खेली। भारत की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो गुरनूर बरार, रवींद्र जडेजा व कुलदीप यादव को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा को 1 विकेट मिला।

इसके बाद भारत ने वेस्टइंडीज से मिले 406 रनों के बड़े टारेगट को शुभमन गिल की कप्तानी पारी के चलते, इस विशाल लक्ष्य को 42.3 ओवरों में 8 विकेट रहते आसानी से हासिल कर लिया। गिल ने 133 गेंदों में 26 चौके व 8 छक्कों की मदद से 223* रनों की तूफानी पारी खेली और अपनी टीम को रिकाॅर्ड रनचेज हासिल करवाने में मदद की। यह गिल का वनडे क्रिकेट में दूसरा दोहरा शतक भी रहा। साथ ही पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने 101 रनों की पारी खेली।

खैर, इस जीत के बाद भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। वनडे सीरीज का तीसरा मैच 3 अक्टूबर, शनिवार को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें – अजीत अगरकर के जाने के बाद, Pragyan Ojha बन सकते हैं भारत के अगले अंतरिम चीफ सेलेक्टर: रिपोर्ट्स 

আরো ताजा खबर

मैदान पर घुसे फैंस तो आपा खो बैठे Babar Azam, सेल्फी की होड़ में फैन का फोन फेंका; देखें वीडियो

Babar Azam Tosses Fan’s Phone Amid Mid-Pitch Selfie Chaos (image via X) Babar Azam throws fan phone video: बुधवार, 30 सितंबर को इस्लामाबाद में एक घरेलू मैच के दौरान सुरक्षा...

शुभमन गिल ने जड़ा ODI क्रिकेट का सबसे तेज दोहरा शतक, रोहित शर्मा के खास क्लब में हुए शामिल

Shubman Gill Smashes Record 117-Ball ODI Double Century Against West Indies (image via getty) Shubman Gill fastest double century: बुधवार, 30 सितंबर को गुवाहाटी में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने...

Asian Games 2026: बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंचा पाकिस्तान, गोल्ड मेडल मैच में बनाई जगह

Asian Games 2026: Pakistan Defeat Bangladesh, Seal Spot in Men’s Cricket Final (image via X) 1 अक्टूबर, गुरुवार को एशियाई खेल 2026 में पुरुषों की क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल...

1 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. IND vs WI: भारत ने दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया, गिल ने ठोका रिकाॅर्ड दोहरा शतक भारत ने...