

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 अक्टूबर, मंगलवार से पांच मैचों की टी20आई सीरीज का आगाज हो चुका है। पहला टी20 मैच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बता दें इस मुकाबले में मेजबान भारत ने 8 विकेट से जीत हासिल की।
पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 172 रनों का लक्ष्य भारत के सामने जीत के लिए रखा। इसके बाद मैन इन ब्लू ने इस टारगेट को कप्तान श्रेयस अय्यर (102)* की शतकीय पारी के दम पर, 8 विकेट रहते आसानी से हासिल कर लिया।
भारत बनाम वेस्टइंडीज, पहले टी20 मैच का हाल
मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो भारत ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.1 ओवर में 171 रनों के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। कैरेबियाई टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ने 52 रनों की कप्तानी पारी खेली, तो शेरफन रदरफोर्ड 56 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा और कोई खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया।
तो वहीं, मेजबान टीम की ओर से कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली। डेब्यू कर रहे नमन धीर ने 4 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। कुलदीप यादव व अक्षर पटेल को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और मयंक यादव को 1-1 विकेट मिला।
इसके बाद, जब भारत वेस्टइंडीज से मिले 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को 14.4 ओवर में 2 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। भारत के लिए श्रेयस अय्यर ने 43 गेंदों में 10 चौके व 6 छ्क्कों की मदद से 102* रनों की कप्तानी पारी खेली, तो ईशान किशन ने 37 रनों की पारी खेली। वेस्टइंडीज के लिए गेंदबाजी में अकील हुसैन और रोस्टन चेज को 1-1 विकेट मिला।
ये भी पढ़ें – IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हुआ भारतीय टीम का ऐलान, 4 साल बाद हुई इस गेंदबाज की वापसी
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हुआ भारतीय टीम का ऐलान, 4 साल बाद हुई इस गेंदबाज की वापसी
IND vs WI 2026, 1st T20I: भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी, नमन धीर का हुआ टी20आई डेब्यू; देखें प्लेइंग XI
पाकिस्तान क्रिकेट को बड़ा झटका, बोर्ड को आधी कीमत में बेचने पड़े प्रसारण अधिकार: रिपोर्ट
IND vs WI: पहले टी20 मैच क्यों नहीं खेल रहे वैभव सूर्यवंशी? जानें वजह 

