Skip to main content

ताजा खबर

IND vs WI: ध्रुव जुरेल के बल्ले से निकला ऐतिहासिक शतक, बन गए ऐसा करने वाले 12वें खिलाड़ी 

Dhruv Jurel (Image Credit- Twitter X)
Dhruv Jurel (Image Credit- Twitter X)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2 अक्टूबर से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। तो वहीं, मुकाबले में आज 3 अक्टूबर के दिन टीम इंडिया की ओर से बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया।

भारतीय टीम की ओर से तीन खिलाड़ियों ने शतक लगाए और रिकाॅर्ड बुक में अपने नाम दर्ज कराए, जिसमें घर पर केएल राहुल का 9 साल बाद टेस्ट शतक भी शामिल है। तो वहीं, इस टेस्ट मैच में ऋषभ पंत के चोटिल होने की वजह से बतौर विकेटकीपर जगह पाने वाले ध्रुव जुरेल ने इस मौके को दोनों हाथों से लपका है।

बता दें कि मुकाबले में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए जुरेल ने 210 गेंदों में 15 चौके व 3 छक्कों की मदद से 125 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली। यह टेस्ट क्रिकेट में जुरेल का पहला शतक भी था। इसके साथ ही वह भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने वाले बतौर विकेटकीपर कुल 12वें खिलाड़ी बन गए हैं। जुरेल ने धोनी-पंत की खास लिस्ट में भी जगह बना ली है।

भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज

1. विजय मांजरेकर

2. बुधि कुंदरन

3. फारुख इंजीनियर

4. सैयद किरमानी

5. नयन मोंगिया

6. दीपदास गुप्ता

7. अजय रत्रा

8. एमएस धोनी

9. रिद्धिमान साहा

10. ऋषभ पंत

11. केएल राहुल

12. ध्रुव जुरेल

दूसरे दिन के बाद भारत ने 286 रनों की बढ़त हासिल की

अहमदाबाद में जारी इस मैच के बारे में आपको जानकारी दें, तो भारत ने दूसरे दिन की समाप्ति पर 128 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद 5 विकेट के नुकसान पर कुल 448 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय रवींद्र जडेजा 1044* और वाॅशिंगटन सुंदर 9* रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

भारत की ओर से केएल राहुल ने 100, कप्तान शुभमन गिल ने 50, यशस्वी जायसवाल ने 36 और ध्रुव जुरेल ने 125 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि, साई सुदर्शन सिर्फ 7 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए।

আরো ताजा खबर

भारत और ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगी दक्षिण अफ्रीका महिला टीम, मल्टी-फॉर्मेट सीरीज का हुआ ऐलान

South Africa Women (Image credit Twitter – X) क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने इस साल के अंत में एक बड़ी मल्टी-फॉर्मेट सीरीज की घोषणा की है, जिसमें दक्षिण अफ्रीका महिला टीम पहले...

IPL 2026: चैंपियन खिलाड़ी ज्यादा समय तक फॉर्म से बाहर नहीं रहते – जस्टिन लैंगर का पंत पर बड़ा बयान

Rishabh Pant LSG coach Justin Langer (Image credit Twitter – X) ऋषभ पंत एक बार फिर शानदार फॉर्म में लौटने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। जस्टिन लैंगर ने हाल ही...

20 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. NZ W vs SA W 2026, 3rd T20I: न्यूजीलैंड की आसान जीत में ऑलराउंडर सोफी डिवाइन ने किया शानदार प्रदर्शन सोफी डिवाइन के...

SM Trends: 20 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरुआती दौर से बाहर रह सकते हैं, क्योंकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया...