Skip to main content

ताजा खबर

IND vs USA: सिराज का वो सुपरमैन वाला कैच, 5 पेनल्टी रन, जानिए क्या रहा इस मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट

IND vs USA (Photo Source: Getty Images)

ICC टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया ने लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 में जगह पक्की कर ली है। टीम इंडिया ग्रुप-ए से सुपर-8 का टिकट पक्का करने वाली पहली टीम बन गई है। भारत ने इससे पहले लीग स्टेज में आयरलैंड और पाकिस्तान को हराया था। हालांकि सभी का मानना था कि टीम इंडिया को यूएसए के खिलाफ एक आसान जीत मिलेगी।

लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ, टीम इंडिया के लिए अमेरिका के खिलाफ यह जीत बिल्कुल भी आसान नहीं थी। 15 ओवर खत्म होते ही अगर भारत को पांच रन पेनल्टी के नहीं मिले होते, तो मैच का नतीजा कुछ और भी हो सकता है। इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि, IND vs USA मैच के सबसे बड़े टर्निंग पॉइंट्स क्या थे।

टीम इंडिया को पेनल्टी में मिले 5 रन

इस मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट टीम इंडिया को पांच रन जो पेनल्टी में मिले वो था। दरअसल भारत ने 39 के स्कोर तक विराट कोहली, रोहित शर्मा और ऋषभ पंत का विकेट गंवा दिया था। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे को भी एक-एक रन बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ रहा था, 15 ओवर खत्म होने के बाद और 16वां ओवर शुरू होने से पहले भारत को पांच रन पेनल्टी के मिल गए।

30 गेंदों पर जहां भारत को 35 रनों की जरूरत थी, वहीं यह समीकरण बदल गया और अब भारत को 30 गेंदों पर 30 रन चाहिए थे। पेनल्टी रन मिलने के बाद अमेरिकी गेंदबाजों और फील्डर्स भी थोड़े सुस्त हो गए और सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे ने इसके बाद कुछ अच्छे शॉट्स खेलकर मैच पूरी तरह से भारत के पक्ष में कर लिया।

अब आप ये सोच रहे होंगे कि टीम इंडिया को पेनल्टी रन क्यों मिले। दरअसल अमेरिका को पांच रन पेनल्टी के इसलिए गंवाने पड़े क्योंकि उन्होंने तीन बार ओवर शुरू करने में देरी की थी। दो ओवर के बीच 60 सेकेंड्स यानी कि एक मिनट का ज्यादा से ज्यादा समय लिया जा सकता है। अमेरिका ने तीन बार यह गलती दोहराई और उसका उन्हें इस तरह से खामियाजा उठाना पड़ा।

मोहम्मद सिराज का मैच चेंजिंग कैच

अमेरिका के लिए भारतीय मूल के प्लेयर नीतीश कुमार ने 23 गेंदों पर 27 रनों की पारी खेली। नीतीश ने अपनी पारी के दौरान चार चौके और एक छक्का लगाया। नीतीश काफी अच्छी लय में नजर आ रहे थे, लेकिन 15वें ओवर की चौथी गेंद पर मोहम्मद सिराज ने बाउंड्री लाइन पर उनका ऐसा कैच लपका, जिसने अमेरिका को बैकफुट पर ढकेल दिया। अर्शदीप सिंह की शॉर्ट बॉल पर नीतीश ने पुल किया, सिराज ने बाउंड्री लाइन पर सुपरमैन बनकर यह कैच लपका और इस तरह से नीतीश को पवेलियन लौटना पड़ा।

আরো ताजा खबर

IND vs SL Test: श्रीलंका दौरे पर इन 3 भारतीय खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का है बड़ा मौका

IND vs SL Tests 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से शुरू होने जा रही है। सीरीज का...

ब्रेंडन मैकुलम के टेस्ट कोच पद छोड़ने से टूट गए थे जो रूट, खुद दिया बड़ा बयान

Brendon McCullum (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट (Joe Root) ने ब्रेंडन मैकुलम के टेस्ट कोच का पद छोड़ने पर निराशा जताई है। ऑस्ट्रेलिया के...

ये क्या! मोहम्मद सिराज उर्फ मियां भाई तो सरफराज खान की कटिंग करने लगे, देखें वायरल वीडियो 

Mohammed Siraj and Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) की एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया...

WTC Final 2027 की रेस में अब भी जिंदा है भारत, लेकिन जानें कैसे?

India WTC Final 2027 (Image credit Twitter – X) भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का सफर अभी खत्म नहीं हुआ है। शुरुआती नौ टेस्ट मैचों में चार...