Skip to main content

ताजा खबर

IND vs SL Weather Report: कोलंबो में कैसा रहेगा आज (7 अगस्त) का मौसम, भारत के लिए कुछ फायदा या नहीं?

IND vs SL Weather Report: कोलंबो में कैसा रहेगा आज (7 अगस्त) का मौसम, भारत के लिए कुछ फायदा या नहीं?

R Premdasa Stadium (Pic Source-Twitter)

IND vs SL Weather Report for 3rd ODI: भारत और श्रीलंका (India vs Sri Lanka) के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी और तीसरा मैच 7 अगस्त यानी आज कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा।

सीरीज का पहला मैच ड्रॉ रहा था, जबकि दूसरे मैच में श्रीलंका ने भारत को 32 रनों से हराया था। 241 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बीच 97 रनों की ओपनिंग साझेदारी के बावजूद 208 रनों पर ढेर हो गया।

आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो पिच रिपोर्ट

आर. प्रेमादासा स्टेडियम की पिच गेंदबाजों के लिए सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है, यहां अच्छा स्विंग देखने को मिलता है। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 225 रन है। पिछले मैच में स्पिनरों का बोलबाला था। इसलिए आखिरी मैच काफी रोमांचक होने वाला है।

बुधवार, 7 अगस्त के लिए कोलंबो मौसम की रिपोर्ट (IND vs SL Weather Report, 7 August)

कोलंबो में रात 12:00 बजे, सुबह 3:00 बजे से 4:00 बजे, सुबह 8:00 बजे से 9:00 बजे और दोपहर 2:00 बजे से 3:00 बजे तक गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। हालांकि, उसके बाद बारिश की कोई भविष्यवाणी नहीं की गई है।

मैच दोपहर 2:30 बजे शुरू होने वाला है। 80 प्रतिशत ह्यूमिडिटी के स्तर के साथ, तापमान 29-30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। आयोजन स्थल पर हवा की गति 19 किमी/घंटा के करीब होगी।

IND vs SL तीसरा वनडे फोन और टीवी पर कैसे देखें?

भारत बनाम श्रीलंका तीसरे वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी, जबकि सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क दोपहर 2:30 बजे से टीवी पर मैच का सीधा प्रसारण करेगा।

कौन से टीवी चैनल पर IND vs SL तीसरा वनडे लाइव देख सकते हैं?

टीवी दर्शक भारत बनाम श्रीलंका तीसरे वनडे मैच को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों – सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 (हिंदी) एसडी और एचडी, सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 (तमिल या तेलुगु), और सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 एसडी और एचडी पर देख सकते हैं।

यह भी देखें: IND vs SL Dream11 Prediction 3rd ODI in Hindi

আরো ताजा खबर

Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी 

Ishan Kishan and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी को, आगामी दलीप ट्राॅफी (Duleep Trophy) 2026...

‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने हाल में ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा बयान...

29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को...

ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

Shubman Gill Reclaims Top Spot in ICC ODI Rankings (image via getty) भारतीय क्रिकेट कप्तान शुभमन गिल ने छह महीने के अंतराल के बाद आईसीसी पुरुष वनडे बैटिंग रैंकिंग में...