Skip to main content

ताजा खबर

IND vs SL 3rd T20I: भारत ने सुपर ओवर में श्रीलंका को हराया, 3-0 से की टी20 सीरीज अपने नाम 

IND vs SL 3rd T20I: भारत ने सुपर ओवर में श्रीलंका को हराया, 3-0 से की टी20 सीरीज अपने नाम 

Sri Lanka vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) –

श्रीलंका और भारत (IND vs SL) के बीच जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच आज 30 जुलाई, मंगलवार को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मैच में टीम इंडिया ने मेजबान टीम को सुपर ओवर में हराकर, जीत हासिल की है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 138 रनों का लक्ष्य रखा, लेकिन श्रीलंका इस टारगेट का पीछा करने उतरी तो वह भी निर्धारित 20 ओवरों में 137 रन ही बना पाई, और मैच बराबरी पर खत्म हुआ।

सुपर ओवर में श्रीलंका ने 2 रनों पर ही 2 विकेट गंवा दिए, तो उसके बाद भारत के लिए सूर्यकुमार यादव ने सुपर ओवर की पहली ही गेंद पर चौका मारकर टीम इंडिया की जीत दिला दी। साथ ही इस मैच को अपने नाम करने के बाद, भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में मेजबान श्रीलंका का 3-0 से सफाया कर दिया है।

श्रीलंका बनाम भारत तीसरे टी20 मैच का हाल:

तो वहीं आपको मैच के बारे में आपको जानकारी दें, तो टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए। टीम इंडिया के लिए शुभमन गिल ने 39, रियान पराग ने 26 और वाॅशिंगटन सुंदर ने 25 रनों की पारी खेली।

मैच में संजू सैमसन (0), रिंकू सिंह (1) और सूर्यकुमार यादव (8) जैसे खिलाड़ी फेल साबित हुए। दूसरी ओर, श्रीलंंका की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो महीश तीक्षणा ने 3, वानिंदु हसरंगा ने 2 और चामिंडू विक्रमसिंघे, असीता फर्नाडो व रमेश मेंडिस को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद जब श्रीलंका भारत से मिले 138 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 137 रन ही बना पाई और मैच बराबरी पर खत्म हुआ। श्रीलंका के लिए विकेटकीपर कुसल मेंडिस ने 43 तो कुसल परेरा ने 46 रनों की पारी खेली।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: RCB vs DC मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI के बारे में यहां

IPL 2026 M. Chinnaswamy Stadium (Image credit Twitter – X) राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 26वां मैच होने जा रहा है। बता दें...

IPL 2026: हेड टू हेड रिकाॅर्ड में कौन है आगे आरसीबी या दिल्ली कैपिटल्स? यहां जानें 

RCB vs DC (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल 2026 के 26वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से 18 अप्रैल को बेंगलुरु के एम...

आईपीएल में अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, पंजाब किंग्स के लिए अभी तक कोई नहीं कर पाया है ऐसा 

Arshdeep Singh (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल 2026 का 24वां मैच पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच, वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। बता दें...

17 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: पंजाब किंग्स ने एक आसान मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया जारी आईपीएल 2026 के 24वें मुकाबले...