Skip to main content

ताजा खबर

IND vs SL 3rd ODI: ये 4 भारतीय खिलाड़ी बन सकते हैं तीसरे वनडे में हार का कारण

IND vs SL 3rd ODI: भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा और आखिरी वनडे मैच 7 अगस्त को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मैच जहां ड्रा पर खत्म हुआ तो वहीं, दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंका ने 241 रनों का बचाव करते हुए 32 रनों से जीत हासिल की थी।

भारतीय टीम को यह मैच जीतने के लिए 241 रनों की जरूरत थी। लेकिन भारतीय टीम की पारी 208 रन पर समाप्त हो गई। इस आर्टिकल में यह उन 4 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बात करेंगे जो तीसरे वनडे मैच में टीम इंडिया के हार का कारण बन सकते हैं।

विराट कोहली

IND vs SL 3rd ODI: ये 4 भारतीय खिलाड़ी बन सकते हैं तीसरे वनडे में हार का कारण

Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)

पहले वनडे मैच की तरह दूसरे मैच में भी रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत दी थी। दोनों ने मिलकर 97 रन जोड़े थे। यहां से लक्ष्य बहुत करीब था। उस वक्त विराट कोहली बल्लेबाजी करने आए थे। वह पारी को आगे बढ़ाना चाहते थे। लेकिन इस मैच में भी वह सस्ते में लौट गए।

विराट कोहली ने मात्र 14 रन बनाए थे। विराट के आउट होने के बाद भारतीय टीम का स्कोर 3 विकेट पर 116 रन था। इससे पहले हुए पहले वनडे में भी वह सस्ते में लौट गए थे, उन्होंने सिर्फ 24 रन ही बनाए थे। विराट कोहली जैसे बल्लेबाज का ऐसे सस्ते में आउट होना थोड़ा सवाल उठाता है। कोहली को चेज मास्टर कहा जाता है लेकिन दोनों मैचों में उनका बल्ला शांत रहा है। अगर तीसरे वनडे (IND vs SL 3rd ODI) में भी उनके तरफ से ऐसा प्रदर्शन आया तो भारत के लिए मामला खराब हो सकता है।

श्रेयस अय्यर

IND vs SL 3rd ODI: ये 4 भारतीय खिलाड़ी बन सकते हैं तीसरे वनडे में हार का कारण

Shreyas Iyer (Image Credit- Twitter X)

लगभग 10 महीने तक टीम से बाहर रहने के बाद श्रेयस अय्यर को भारतीय टीम में वापसी का मौका मिला। लेकिन शुरुआती दोनों मैचों में वह सुपरफ्लॉप रहे हैं। सीरीज के पहले मैच में रनों का पीछा करते हुए वह 23 रन बनाकर लौटे थे, तो दूसरे मैच में वह सिर्फ 7 रन ही बना सके। टीम के मिडल ऑर्डर का अहम हिस्सा होने के नाते अय्यर का इस तरह का फॉर्म टीम के लिए मुसीबत बन सकता है।

केएल राहुल

IND vs SL 3rd ODI: ये 4 भारतीय खिलाड़ी बन सकते हैं तीसरे वनडे में हार का कारण

KL Rahul (Image Credit- Twitter X)

केएल राहुल ने पहले मैच में अहम पारी खेली थी। उन्होंने अक्षर पटेल के साथ अहम साझेदारी की थी और इसी भागीदारी के दम पर उन्होंने भारतीय टीम को जीत के बेहद करीब पहुंचा दिया था। हालांक, वह मैच ड्रा रहा। लेकिन दूसरे वनडे मैच में वह शून्य पर पवेलियन लौट गए।

केएल राहुल भी टीम के मिडल ऑर्डर का एक अहम हिस्सा हैं। उनसे टीम को काफी उम्मीद रहती है और एक बड़े मैच के प्लेयर होने के नाते उनका परफ़ॉर्म न करना टीम को भारी पड़ता है।

शिवम दुबे

IND vs SL 3rd ODI: ये 4 भारतीय खिलाड़ी बन सकते हैं तीसरे वनडे में हार का कारण

Shivam Dube. (Photo Source: BCCI)

शिवम दुबे ने पहले वनडे मैच में 24 गेंदों पर 25 रन बनाए थे। वह तब आउट हुए जब भारतीय टीम जीत की कगार पर थी। उसके बाद भारत 14 गेंदों में 1 रन नहीं बना सका था। इसलिए यह मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। वहीं, अगले मैच में वह शून्य पर आउट होकर वापस लौट गए।

उन्हें फिनिशर के तौर पर अपना काम करना चाहिए लेकिन वह मैच को बीच में ही छोड़ जाते हैं। उन्हें अपनी बल्लेबाजी में काफी सुधार की जरूरत है और ज्यादातर एक फिनिशर के तौर पर खेलने के लिए खुद को ढालना जरूरी है।

আরো ताजा खबर

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...

IPL 2027: CSK में लौटे पुराने दिग्गज; मोहित शर्मा बने गेंदबाजी कोच, एल्बी मोर्केल बने जहीर खान के डिप्टी

IPL 2027: Albie Morkel and Mohit Sharma Return to CSK in New Coaching Roles (image via X) 27 अक्टूबर को, चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2027 सीजन से पहले अपने...

27 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND: अभिषेक शर्मा की धुआंदार सेंचुरी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा; सीरीज में ली 3-0...