Skip to main content

ताजा खबर

IND vs SL 2nd T20: महीश तीक्षणा ने पहले ही गेंद पर बिखेरी गिल्लियां, गोल्डन डक पर आउट हुए संजू सैमसन, देखें वीडियो 

IND vs SL 2nd T20: महीश तीक्षणा ने पहले ही गेंद पर बिखेरी गिल्लियां, गोल्डन डक पर आउट हुए संजू सैमसन, देखें वीडियो 

Sri Lanka vs India, 2nd T20I (Image Credit- Twitter X)

श्रीलंकाई टीम के स्पिनर महीश तीक्षणा ने भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की पहली ही गेंद पर गिल्लियां बिखेर दी हैं। बता दें कि श्रीलंका और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच कल 28 जुलाई को दोनों टीमों के बीच पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।

बता दें कि कि मैच में भारतीय पारी के दूसरे ओवर में यह घटना देखने को मिली, जब लंकाई कप्तान चरिथ असलंका ने ऑफ स्पिनर तीक्षणा को आक्रमण पर लगाया। सीरीज में संजू सैमसन पहली बार बल्लेबाजी करने उतरे थे, और शुभमन गिल की जगह सलामी बल्लेबाज के तौर पर खेल रहे थे। हालांकि, इस ओवर की पहली गेंद को जब तक संजू समझ पाते, तब तक यह विकेटों पर लग चुकी थी। संजू पहली गेंद पर गोल्डन डक आउट होकर पवेलियन लौटे।

देखें किस तरह संजू सैमसन हुए आउट

दूसरी ओर, आपको इस मैच के बारे में जानकारी दें तो वर्षा बाधित इस मैच में मैन इन ब्लू ने 7 विकेट से जीत हासिल की है। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर, सीरीज में अजेय बढ़त बना ली है।

मुकाबले के बारे में विस्तार से बताएं तो भारत ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। तो वहीं श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। श्रीलंका के लिए सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका ने 32 और कुसल परेरा ने 53 रनों की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली।

हालांकि, इसके बाद बारिश होने की वजह से भारत के टारगेट को संशोधित कर 8 ओवर में 78 रन कर दिया गया, जिसे भारत ने 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। यशस्वी जायसवाल ने 30, सूर्यकुमार यादव ने 26 और हार्दिक पांड्या ने 22* रन बनाए।

दूसरी ओर, अब जारी टी20 सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 30 जुलाई को मंगलवार को इसी मैदान पर खेला जाएगा। देखने लायक बात होगी कि इस मैच में कौनसी टीम जीत हासिल करती है?

আরো ताजा खबर

IPL 2026 से पहले पंजाब किंग्स ने लॉन्च की नई जर्सी, डिजाइन में जोड़ा गया नीले रंग का नया टच

Punjab Kings Shreyas Iyer (Image credit Twitter – X) पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले अपनी नई जर्सी लॉन्च कर दी है। पिछले सीजन में टीम का...

द हंड्रेड ऑक्शन में बड़ा उलटफेर, हारिस रऊफ और शादाब खान पहले राउंड में रहे अनसोल्ड

Haris Rauf (Image credit Twitter – X) दा हंड्रेड  के पहले मेन्स ऑक्शन में एक बड़ा चौंकाने वाला नतीजा देखने को मिला। अनुभवी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ़ पहले राउंड में बिना...

विराट कोहली लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने के लिए पहले से कहीं ज्यादा बेताब होंगे: इरफान पठान

Irfan pathan and virat kohli (Image Credit- Twitter X) टी20 वर्ल्ड कप के समाप्त होने के बाद, अब क्रिकेट फैंस आईपीएल 2026 का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे...

BCCI सिलेक्टर्स के ‘टाइम टू मूव ऑन’ कहने पर सचिन तेंदुलकर का हैरान करने वाले रिएक्शन!

Sachin Tendulkar (image via getty) सचिन तेंदुलकर, जिन्हें “क्रिकेट का भगवान” कहा जाता है, के लिए 2012 में सबसे मुश्किल समय तब आया जब बीसीसीआई के सिलेक्टर्स ने इशारा किया...