
R Premdasa Stadium (Pic Source-Twitter)
IND vs SL 2nd ODI Weather and Pitch Report: रोहित शर्मा की टीम इंडिया रविवार 4 अगस्त को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में 3 मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे में चरिथ असलांका की श्रीलंका से भिड़ेगी। India vs Sri Lanka मैच दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा।
शुक्रवार, 2 अगस्त को इसी मैदान पर खेला गया पहला वनडे मैच रोमांचक तरीके से ड्रा पर समाप्त हुआ था। भारत को मैच जीतने के लिए सिर्फ एक रन की जरूरत थी लेकिन इसी दौरण उन्होंने अपने 2 विकेट खो दिए थे। श्रीलंका ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 230 रन बनाने थे, जिसके जवाब में भारत 47.5 ओवर में 238 रन पर ढेर हो गया था।
India vs Sri Lanka: आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो पिच रिपोर्ट (Pitch Report)
पिछले पांच वनडे मैचों में औसत स्कोर 170 रहा है। इन मैचों में तेज गेंदबाजों ने 23 और स्पिनरों ने 50 विकेट चटकाए हैं। यह बहुत स्पष्ट है कि स्पिनरों को यहां बहुत मदद मिलती है, लेकिन तेज गेंदबाज पारी की शुरुआत में भी स्ट्राइक कर सकते हैं। पिछले पांच सालों में कोलंबो में वनडे मैचों में टॉस जीतने वाली टीमों ने 82 प्रतिशत बार पहले बल्लेबाजी करने का विकल्प चुना है।
आज 4 अगस्त को कैसा रहेगा कोलांबो का मौसम (Colombo Weather Today, 4 August)
कोलंबो में रात 1:00 बजे के आसपास और फिर सुबह 4:00 बजे से 5:00 बजे तक गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। एक्यूवेदर ने भी भविष्यवाणी की है कि सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे के बीच और दोपहर 3:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक बारिश होगी। इसकी संभावना 50% है।
हालांकि, उसके बाद बारिश की कोई भविष्यवाणी नहीं की गई है। मैच दोपहर 2:30 बजे शुरू होने वाला है। शाम 5:00 बजे के बाद फिर बारिश की संभावना है। मौसम रिपोर्ट के अनुसार बारिश का अनुमान 80-85% तक है। तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। आयोजन स्थल पर हवा की गति 19 किमी/घंटा के करीब होगी। अगर मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही रही तो बारिश होने के पूरे आसार हैं जिसके वजह से मैच पूरा नहीं हो पाएगा।
IND vs SL दूसरा वनडे कहां देखें?
भारत बनाम श्रीलंका दूसरे वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLiv ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी, जबकि सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क दोपहर 2:30 बजे से टीवी पर मैच का सीधा प्रसारण करेगा।
कौन सा टीवी चैनल IND vs SL दूसरा वनडे दिखाएगा?
टीवी दर्शक भारत बनाम श्रीलंका दूसरे वनडे मैच को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों – सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 (हिंदी) एसडी और एचडी, सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 (तमिल या तेलुगु), और सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 एसडी और एचडी पर देख सकते हैं।
यह भी देखें: IND vs SL Dream11 Prediction 2nd ODI
2 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 2 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स
Duleep Trophy 2026-27: साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, करुण नायर की भी टीम में वापसी; देखें स्क्वाड

