Skip to main content

ताजा खबर

IND vs SL: 2nd ODI: इन दो प्लेयर्स को बाहर कर सकते हैं हेड कोच गंभीर, ऐसी होगी भारत की प्लेइंग XI

SL vs IND (Photo Source: Getty Images)

भारत और श्रीलंका के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार, 4 अगस्‍त को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज का पहला मैच टाई पर खत्म हुआ था, ऐसे में दूसरा मुकाबला निर्णायक होने वाला है। जो भी टीम इस मैच को जीतेगी उसके पास सीरीज जीतने का मौका होगा। ऐसे में इस मुकाबले से पहले सभी फैंस के मन में यही सवाल है कि, पहला मैच टाई होने के बाद इस मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI क्या होगी।

दूसरे वनडे मैच की बात करें तो यहां भारतीय टीम की प्‍लेइंग 11 में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। रोहित शर्मा और गौतम गंभीर एक दो प्‍लेयर्स को बेंच पर बैठा सकते हैं। पहले वनडे में रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल ने पारी का आगाज किया था। 

IND vs SL: 2nd ODI: गौतम गंभीर और रोहित शर्मा इन दो प्लेयर्स को कर सकते हैं बाहर

हालांकि गिल उस मैच में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और उन्‍होंने 35 गेंदों पर सिर्फ 16 रन की पारी खेली थी। ऐसे में अगले मैच में गिल को इस मैच में आराम दिया जा सकता है। उनकी जगह ऋषभ पंत को मौका मिल सकता है। पंत के आने से ओपनिंग में लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन होगा। पंत इन दिनों शानदार फॉर्म में भी हैं। उन्‍होंने इससे पहले खेली गई टी20 सीरीज में भी पंत ने अच्छी लय में बल्लेबाजी की थी।

इसके अलावा ऑलराउंडर शिवम दुबे को भी बेंच पर बैठना पड़ सकता है। पिछले मैच में उन्‍होंने 24 गेंदों पर 25 रन जरूर बनाए थे, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला पाए थे। ऐसे में उनकी जगह बाहर बैठे रियान पराग को अगले मैच में आजमाया जा सकता है। रियान बल्‍लेबाजी के साथ ही गेंदबाजी करने में भी सक्षम हैं। टी20 सीरीज में उन्‍होंने गेंद से भी कमाल किया था।

भारत की संभावित प्‍लेइंग 11: रोहित शर्मा (कप्‍तान), शुभमन गिल/ऋषभ पंत, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रियान पराग/शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्‍मद सिराज, अर्शदीप सिंह

আরো ताजा खबर

2 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स भारत के...

SM Trends: 2 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) 2 अगस्त 2026 को अमृतसर की ओर से तरनतारन मेन्स सीनियर के खिलाफ एक दिवसीय जिला मैच में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 91 गेंदों...

SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स

SL vs IND: Jasprit Bumrah Ruled Out of Sri Lanka Test Series Due to Injury Discomfort: Report (image via getty) भारत के बॉलिंग लाइनअप को एक बड़ा झटका लगा है...

Duleep Trophy 2026-27: साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, करुण नायर की भी टीम में वापसी; देखें स्क्वाड

Tilak Varma to lead South Zone in Duleep Trophy 2026–27 (image via X) आगामी दलीप ट्रॉफी 2026-27 सीजन के लिए साउथ जोन टीम का कप्तान बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज...