Skip to main content

ताजा खबर

IND vs SL: श्रीलंका ने रचा इतिहास, 27 साल बाद रुका भारत के खिलाफ सीरीज हारने का सिलसिला

IND vs SL (Photo Source: Getty Images)

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। श्रीलंका ने भारतीय टीम को 32 रनों से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस हार के साथ भारतीय टीम का वनडे में श्रीलंका के खिलाफ लगातार 11 द्विपक्षीय सीरीज (2+ मैच) जीतने का सिलसिला समाप्त हो गया है। पिछली बार भारत दिसंबर 1997 में श्रीलंका के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज जीतने में विफल रहा था।

श्रीलंका के खिलाफ लगातार वनडे मैचों में भारत ने स्पिनर्स के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट गंवाए हैं। वॉशिंगटन सुंदर की अगुवाई में भारतीय स्पिनरों के शानदार गेंदबाजी के आगे श्रीलंकाई टीम संघर्ष करती हुई दिखी लेकिन निचले क्रम के बल्लेबाजों की बदौलत मेजबान टीम नौ विकेट पर 240 रन का स्कोर खड़ा करने में सफल रही। स्पिनरों के लिए मददगार इस पिच पर भारत के लिए यह लक्ष्य पहाड़ सा बन गया और पूरी टीम 42.2 ओवर में 208 रन पर सिमट गई।

IND vs SL: जेफ्री वांडरसे ने झटके छह विकेट

श्रीलंका के तरफ से स्पिनर जेफ्री वांडरसे ने 33 रन देकर छह विकेट और कप्तान चरिथ असालंका ने 20 रन देकर तीन विकेट झटके। बता दें कि जेफ्री वांडरसे को वानिन्दु हसरंगा के चोटिल होने के बाद टीम में शामिल किया गया था। इस सीरीज के अपने पहले ही मुकाबले में मैच विनिंग गेंदबाजी कर श्रीलंकाई टीम को जीत दिलाई।

एक वनडे मैच में भारत द्वारा स्पिनर्स के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट गंवाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के खिलाफ ही है, जोकि 2023 में बना था, जहां भारत ने अपने सभी विकेट स्पिनर्स के खिलाफ गंवाए थे। इससे पहले 1997 में आर प्रेमदासा स्टेडियम में ही भारत ने नौ विकेट गंवाए थे। 2011 के बाद से ये पांचवां मौका है, जब विपक्षी टीम ने भारत के खिलाफ 250 से कम लक्ष्य को डिफेंड किया हो। श्रीलंका ने पहली बार ये कारनामा किया है।

एक वनडे मैच में स्पिनर्स के खिलाफ भारत ने गंवाए सर्वाधिक विकेट

10 बनाम श्रीलंका कोलंबो आरपीएस 2023
9 बनाम श्रीलंका कोलंबो आरपीएस 1997
9 बनाम श्रीलंका कोलंबो आरपीएस 2024 (पहला वनडे)
9 बनाम श्रीलंका कोलंबो आरपीएस 2024 (दूसरा वनडे)

আরো ताजा खबर

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं बड़े गेम चेंजर

Dewald Brevis (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार आईपीएल की शुरुआत 28...

IPL 2026: आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं गेम चेंजर

IPL 2026 RCB (Image credit Twitter – X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल...

The Hundred 2026: सनराइजर्स लीड्स में अबरार अहमद की भागीदारी पर संशय, इंटरनेशनल शेड्यूल है बड़ी वजह

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर अबरार अहमद की द हंड्रेड 2026 में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वह इस टूर्नामेंट में सनराइजर्स लीड्स के...

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...