Skip to main content

ताजा खबर

IND vs SL: श्रीलंका दौरे से टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर ने राहुल द्रविड़ की जगह लेने पर कहा- बड़ी जगह….

Gautam Gambhir (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम का नया हेड कोच बनने के बाद आज 22 जुलाई, सोमवार को गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) का पहला और बड़ा रिएक्शन सामने आया है। बता दें कि गंभीर टीम इंडिया में हेड कोच की जिम्मेदारी भारत के श्रीलंका के खिलाफ 27 जुलाई से शुरू होने वाले दौरे से संभालने वाले हैं।

गंभीर की नियुक्ति की घोषणा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह (Jay Shah) ने सोशल मीडिया के माध्यम से पोस्ट शेयर कर दी थी। दूसरी ओर, गंभीर भारतीय क्रिकेट टीम में राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) को रिप्लेस करने वाले हैं, जिनका कार्यकाल भारतीय टीम के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2024 में जीत के बाद खत्म हो गया था। गंभीर का कहना है कि उनके पास भरने के लिए एक बड़ी जगह है।

गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के श्रीलंका के खिलाफ दौरे के लिए उड़ान भरने से पहले आज 22 जुलाई को बीसीसीआई मुख्यालय में एक प्रेस काॅन्फ्रेंस आयोजित हुई। इस काॅन्फ्रेंस में गंभीर ने कहा- मैं एक बहुत ही सफल टीम की कमान संभाल रहा हूं। टी20 वर्ल्ड कप 2024 की विजेता, WTC और वनडे वर्ल्ड कप 2023 की उपविजेता। ऐसा नहीं है कि यह एक सफल टीम नहीं, लेकिन मेरे पास भरने के लिए एक बड़ी जगह है।

देखने लायक बात होगी कि अब गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया कैसा प्रदर्शन करने वाली है? हालांकि, गंभीर के सपोर्ट स्टाफ में आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को तीसरी बार चैंपियन बनाने वाले स्टाफ में शामिल रहे अभिषेक नायर और Ryan ten Doeschate सहायक कोच की भूमिका में होंगे।

दूसरी ओर, द्रविड़ के टीम इंडिया के साथ कार्यकाल में बात की जाए तो उनकी कोचिंग में टीम वनडे और टेस्ट क्रिकेट में नंबर 1 टीम बनकर उभरी, तो वहीं टीम इंडिया ने एशिया कप 2023 और टी20 वर्ल्ड कप 2024 की चैंपियन बनी थी।

আরো ताजा खबर

Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी 

Ishan Kishan and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी को, आगामी दलीप ट्राॅफी (Duleep Trophy) 2026...

‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने हाल में ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा बयान...

29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को...

ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

Shubman Gill Reclaims Top Spot in ICC ODI Rankings (image via getty) भारतीय क्रिकेट कप्तान शुभमन गिल ने छह महीने के अंतराल के बाद आईसीसी पुरुष वनडे बैटिंग रैंकिंग में...