Skip to main content

ताजा खबर

IND vs SL: श्रीलंका दौरे के लिए इस दिन होगा टीम इंडिया का ऐलान! देखें किसे मिलेगी जगह और कौन होगा बाहर?

IND vs SL: श्रीलंका दौरे के लिए इस दिन होगा टीम इंडिया का ऐलान! देखें किसे मिलेगी जगह और कौन होगा बाहर?

IND vs SL (Photo Source: ACC Official Website)

IND vs SL: भारतीय टीम जुलाई के आखिरी हफ्ते में श्रीलंका का दौरा करेगी। दोनों टीमों के बीच 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। गौतम गंभीर इस सीरीज में मुख्य कोच के तौर पर डेब्यू करेंगे। भारतीय टीम 27 जुलाई को अपना पहला टी20 मैच खेलने मैदान पर उतरेगी। इस बीच इस दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान कब होगा? आइए जानते हैं।

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा कब होगी? (When will the Indian team be announced for the Sri Lanka tour)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर से मुलाकात करेंगे। इसके बाद दोनों चर्चा करेंगे और फिर भारतीय टीम की घोषणा की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी हफ्ते भारतीय टीम का ऐलान किया जा सकता है।

जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में टीम के सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया था। जबकि शुबमन गिल को टीम की जिम्मेदारी दी गई थी। इस सीरीज में भारतीय टीम ने 4-1 से जीत हासिल की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीलंका दौरे के लिए टीम जिम्बाब्वे दौरे से अलग हो सकती है। इस दौरे के लिए हार्दिक पांडया को कप्तान चुना जा सकता है। इसके साथ ही सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों को भी शामिल किया जा सकता है।

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए संभावित भारतीय टीम (Probable Indian team for T20I series against Sri Lanka)

शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांडया (कप्तान), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, मोहम्मद सिराज और खलील अहमद/मुकेश कुमार।

वनडे सीरीज के लिए केएल राहुल, श्रेयस अय्यर और रिंकू सिंह को मौका दिया जा सकता है। इसके साथ ही ऋषभ पंत को भी टीम में शामिल किया जा सकता है। तेज गेंदबाज के तौर पर जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आवेश खान और अर्शदीप सिंह को मौका दिया जा सकता है।

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए संभावित भारतीय टीम (Probable Indian team for ODI series against Sri Lanka)

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रिंकू सिंह, हार्दिक पांडया, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अवेश खान और अर्शदीप सिंह।

IND vs SL: अगर रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को इस सीरीज में आराम दिया गया तो टीम ये हो सकती है 

शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रिंकू सिंह, हार्दिक पांडया, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, खलील अहमद, आवेश खान और अर्शदीप सिंह।

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...