Skip to main content

ताजा खबर

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ के सेलेक्शन को लेकर अजीत अगरकर ने कहा- हम सिर्फ….

IND vs SL श्रीलंका के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ के सेलेक्शन को लेकर अजीत अगरकर ने कहा- हम सिर्फ

Ajit Agarkar and Ruturaj Gaikwad (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम का श्रीलंका दौरा 27 जुलाई से शुरू होने वाला है। तो वहीं जब इस दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा की गई थी, तो अनुभवी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ को भारतीय स्क्वाॅड में जगह नहीं मिली थी। साथ ही इससे पहले उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया था।

गायकवाड़ को लेकर सोशल मीडिया पर जस्टिस फाॅर रुतु जैसे ट्रेंड भी चलाए गए। दूसरी ओर, अब भारतीय क्रिकेट टीम के श्रीलंका के लिए उड़ान भरने से पहले टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) का बड़ा बयान सामने आया है। अपने इस बयान में अगरकर ने साफ किया है, कि आखिर क्यों रुतुराज गायकवाड़ का सेलेक्शन श्रीलंका दौरे के लिए नहीं हुआ है।

अजीत अगरकर ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि आज 22 जुलाई को भारत के श्रीलंका दौरे से पहले चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और हेड कोच गौतम गंभीर प्रेस काॅन्फ्रेंस करते हुए नजर आए। इस काॅन्फ्रेंस में अगरकर ने कहा- जिस खिलाड़ी को भी टीम से बाहर किया जाएगा, उसे लगेगा कि उसके साथ बुरा किया गया है। उदाहरण के लिए आप रिंकू को देखें, उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन वे जगह नहीं बना सके थे। हम केवल 15 खिलाड़ी ही चुन सकते हैं।

अगरकर द्वारा दिए इस बयान से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि गायकवाड़ को खराब फाॅर्म की वजह से नहीं बल्कि किसी और वजह से श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है। मैनेजमेंट ने गायकवाड़ के जगह अन्य खिलाड़ियों की वरीयता दी है।

भारतीय टीम के श्रीलंका दौरे का फुल शेड्यूल:

पहला टी20: 27 जुलाई, पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

दूसरा टी20: 28 जुलाई, पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

तीसरा टी20: 30 जुलाई, पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

पहला वनडे: 2 अगस्त, आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो

दूसरा वनडे: 4 अगस्त, आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो

तीसरा वनडे: 7 अगस्त, आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो

আরো ताजा खबर

RR vs GT, Top 10 Memes: राजस्थान बनाम गुजरात मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, RR vs GT: top 10 memes (image via X) गुजरात टाइटन्स ने राजस्थान रॉयल्स को पछाड़ते हुए, शनिवार (9 मई) को जयपुर में हुए आईपीएल 2026 के मुकाबले...

IPL 2026: एकतरफा मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान राॅयल्स को 77 रनों से हराया, पढ़ें मैच रिपोर्ट

Rashid Khan (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के जारी सीजन का 52वां मैच गुजरात टाइटंस और राजस्थान राॅयल्स के बीच खेला गया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए...

IPL 2026: पूर्व भारतीय सेलेक्टर का बड़ा बयान, कहा ‘ट्रिस्टन स्टब्स ओवररेटेड खिलाड़ी हैं’

Kris Srikkanth (Image credit Twitter – X) दिल्ली कैपिटल्स को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मिली करारी हार के बाद, टीम की बल्लेबाजी पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। पूर्व भारतीय...

पाकिस्तान XI में रोहित शर्मा का नाम, ब्रॉडकास्टर की गलती से इंटरनेट पर मचा हंगामा, देखें वीडियो!

Rohit Sharma “Captains” Pakistan? Broadcaster’s Blunder Goes Viral During BAN vs PAK Test (image via X) ढाका में बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट मैच देख रहे फैंस को...