Skip to main content

ताजा खबर

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में क्यों नहीं खेल रहे हैं हार्दिक, अक्षर, ऋषभ और अर्शदीप सिंह? यहां जाने बड़ी वजह

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में क्यों नहीं खेल रहे हैं हार्दिक, अक्षर, ऋषभ और अर्शदीप सिंह? यहां जाने बड़ी वजह

Hardik Pandya amd Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X)

IND vs SL 3rd T20I: भारत और श्रीलंका के बीच जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच, आज 30 जुलाई मंगलवार को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में श्रीलंका ने टाॅस जीतकर भारत के खिलाफ गेंदाबाजी करने का फैसला किया है।

हालांकि, इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम की प्लेइंग इलेवन में काफी बदलाव देखने को मिले हैं। बता दें कि दूसरे टी20 मैच में शानदार प्रदर्शन करने के बाद हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, ऋषभ पंत और अर्शदीप सिंह को इस मुकाबले में मौका नहीं दिया गया है। ऐसे में आपके मन में भी सवाल आ रहा होगा कि आखिर क्यों ये खिलाड़ी इस मैच में नहीं खेल रहे हैं? तो आइए आपके इस सवाल का जबाव देते हैं:

तो इस वजह से नहीं खेल रहे हैं ये खिलाड़ी यह मैच

बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, ऋषभ पंत और अर्शदीप सिंह के ना खेलने को लेकर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टाॅस के समय कहा कि इन खिलाड़ियों को इस मैच के लिए आराम दिया गया है। इस वजह से ये चार खिलाड़ी इस मैच में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

तो वहीं इन खिलाड़ियों की जगह शुभमन गिल की टीम में वापसी हुई है, जो पूरी तरह फिट ना होने के कारण पिछला मैच नहीं खेल पाए थे। इसके अलावा टीम में शिवम दुबे, वाॅशिंगटन सुंदर और तेज गेंदबाज खलील अहमद की वापसी हुई है।

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:

श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, कामिंडु मेंडिस, चरिथ असलांका (कप्तान), चामिंदु विक्रमसिंघे, वानिंदु हसरंगा, रमेश मेंडिस, महीश तीक्षणा, मथीशा पथिराना, असिथा फर्नांडो।

भारत: यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रियान पराग, रिंकू सिंह, वाॅशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, खलील अहमद।

আরো ताजा खबर

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...

पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी

Saransh Jain(Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष, मेहनत और परिवार के अटूट समर्थन का परिणाम है।...

28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ईटीपीएल का उद्घाटन संस्करण 26 अगस्त से शुरू होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का पहला सीजन 26 अगस्त को शुरू होने...