Skip to main content

ताजा खबर

IND vs SL: पंत या राहुल, पहले वनडे मैच में किसे मिलेगा मौका? जानिए क्या कहा कप्तान हिटमैन ने

Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)

श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम करने के बाद टीम इंडिया की नजरें अब आगामी वनडे सीरीज को अपने नाम करने पर होगी। तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच कल (2 अगस्त) कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले कप्तान रोहित शर्मा के लिए बड़ी सिरदर्दी तो इस बात को लेकर होगी कि विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत को प्लेइंग इलेवन में चुना जाना चाहिए या फिर केएल राहुल के साथ बने रहना चाहिए?

इसी बीच मैच से पहले कप्तान रोहित शर्मा ने इस पर बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि ऐसी समस्या होना अच्छी बात है। साथ ही उन्होंने बताया कि वो विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में इस मैच के लिए किसे चुनेंगे।

ऋषभ पंत और केएल राहुल के सेलेक्शन पर रोहित शर्मा ने दिया ये जवाब

कप्तान रोहित शर्मा ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात का जवाब देते हुए कहा कि केएल राहुल और ऋषभ में से किसी एक चुनाव कैसे करेंगे? उन्होंने कहा, “यह एक कठिन फैसला है। वह दोनों ही बेहतरीन खिलाड़ी हैं। आप दोनों खिलाड़ियों की क्षमताओं को जानते हैं। जब आपके पास ऐसी क्वालिटी हो तो टीम या खिलाड़ी चुनना आसान नहीं होता। ये दोनों प्लेयर ऐसे ही हैं। वे अपने दिन पर मैच विनर हैं। उन्होंने अतीत में हमारे लिए बहुत सारे मैच जीते हैं।”

कप्तान रोहित ने आगे कहा, “इस तरह की टीम चुनने में समस्या होना हमेशा अच्छा होता है। आप जानते हैं, जब आप इस बारे में बहुत अधिक चर्चा करते हैं कि किसे चुनना है और किसे नहीं, तो इसका मतलब है कि टीम में क्वॉलिटी है। इसलिए मुझे लगता है कि इस तरह की समस्याओं का होना अच्छी बात है और मैं कप्तान बने रहने तक इस तरह की समस्याओं के लिए इंतजार करता हूं।”

रोहित शर्मा के इन बयानों से यह लगता है कि, ऋषभ पंत को शायद अभी इंतजार करना पड़ सकता है, क्योंकि केएल राहुल लंबे समय से विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। राहुल आखिरी बार साउथ अफ्रीका में वनडे सीरीज खेले थे। वहीं, पंत ने नवंबर 2022 में आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच खेला था। दिसंबर में उनका कार एक्सीडेंट हो गया था।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 15 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग के चौथे सीजन के लाॅन्च के समय एक प्रजेंटर पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा की नकल करते हुए...

‘सोशल मीडिया हटा, अभी के अभी’ – तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा ने बताया, सीनियर्स ने क्या सलाह दी

Abhishek Sharma (image via getty) अभिषेक शर्मा ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत लगातार तीन पारियों में तीन शून्य के साथ की थी। इन निराशाजनक प्रदर्शनों...

‘मुझे धीरे-धीरे एहसास हो रहा है’ T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित-धोनी की खास लिस्ट में शामिल होने पर सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) टी20 प्रारूप के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में जीते गए टी20 वर्ल्ड कप के बाद अपनी भावनाएं साझा की हैं। उन्होंने...

भारत को चैंपियंस ट्राॅफी हराने वाले इस पाकिस्तानी कप्तान ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास

Sarfaraz Ahmed retires from all forms of international cricket (image via getty) पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी...