
Axar Patel and Rishabh Pant (Image Credit- Twitter/X)
भारतीय क्रिकेट टीम ने पल्लेकेले में श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मैच में 43 रनों से जीत हासिल की है। यह भारतीय टीम के नए हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव की जोड़ी की शानदार तरीके से शुरूआत हुई।
तो वहीं इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी में एक अभूतपूर्व परिवर्तन देखने को मिला। बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया के लिए नंबर 3 पर खेलने वाले ऋषभ पंत, नंबर चार पर खेलते हुए नजर आए, जबकि नंबर पर चार पर खेलने वाले सूर्यकुमार पहला विकेट करने के बाद बल्लेबाजी करते हुए नजर आए थे।
ऐसे में कई फैंस के मन में सवाल आया होगा कि आखिर क्यों टीम इंडिया के बैटिंग ऑर्डर को चेंज किया गया है। लेकिन अब आपके इस सवाल का जबाव भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी अक्षर पटेल (Axar Patel) ने ही खुद दे दिया है। पटेल ने बताया है कि इस मैच में नंबर 4 पर पंत क्यों खेलने आए।
अक्षर पटेल ने किया बड़ा खुलासा
बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मैच समाप्त होने के बाद अक्षर पटेल ने पोस्ट मैच के दौरान कहा- हमारी टीम में चार लेफ्टी और चार राइटी हैं। यदि आपके पास मैच में लेफ्ट-राइट हैंड काॅम्बिनेशन है, तो गेंदबाजों के लिए लाइन और लेंथ को लगातार बनाए रखना बहुत कठिन हो जाता है, खासकर सिंगल्स के रोटेशन के साथ।
अब अगर चार लेफ्टी हैं तो आप उनका इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं? यदि आपके पास यह मौका होगा, कि एक समय पर दो राइटी या दो लेफ्टी बल्लेबाज ना करें, जो आप उनके बल्लेबाजी क्रम को ऊपर नीचे करेंगे।
अक्षर पटेल द्वारा दिए इस बयान से आप समझ सकते हैं पंत को नंबर 4 पर लेफ्ट और राइट हैंड काॅम्बिनेशन को ध्यान में रखते हुए, बल्लेबाजी करने के लिए भेजा गया था। इसके पीछे और कोई खास वजह नहीं थी। तो वहीं इस नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए पंत ने 33 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्के की मदद से कुल 49 रनों की पारी खेली थी।
SA20 में प्रिटोरिया कैपिटल्स की सफलता का क्रेडिट केशव महाराज ने सौरव गांगुली को दिया
‘यह एक बेहतरीन मौका हो सकता है’ आकाश चोपड़ा ने श्रीलंका दौरे पर आकिब नबी के इंटरनेशनल डेब्यू का समर्थन किया
समरीन कौर के प्यार में लाॅक हुए अर्शदीप सिंह! रूमर्ड गर्लफ्रेंड की पोस्ट पर क्रिकेटर ने किया प्यारा कमेंट
बड़ी खबर! श्रीलंका दौरे के बाद शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में खेलेंगे शुभमन गिल

