
SL vs IND (Photo Source: X/Twitter)
India vs Sri Lanka 3rd ODI Match Probable Playing XI: रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया श्रीलंका दौरे पर इस वक्त मुश्किल दौर से गुजर रही है। श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज का पहला मुकाबला जहां टाई हो गया, वहीं दूसरे मैच में टीम इंडिया को 32 रनों से करारी हार का सामना भी करना पड़ा। इसके बाद टीम इंडिया इस सीरीज में 1-0 से पीछे चल रही है।
भारत अगर अगला मैच जीता तो सीरीज बराबरी पर खत्म होगी, लेकिन अगर अगले मैच में उनसे फिर गलती होती है तो टीम सीरीज भी गंवा देगी। यानी अगला मुकाबला अब करो या मरो वाला हो गया है। ऐसे में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में अगले मैच में कुछ बदलाव भी देखने के लिए मिल सकते हैं। कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग XI आइए उसपर एक नजर डालते हैं।
IND vs SL: कौन करेगा नंबर 4 पर बल्लेबाजी?
भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 7 अगस्त को खेला जाएगा। इस सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने जो सबसे बड़ी दिक्कत आई, वो ये थी कि टॉप आर्डर में कोई बाएं हाथ का बल्लेबाज नहीं है। पहले मैच में वॉशिंग्टन सुंदर को चार नंबर पर भेजा गया, वहीं दूसरे मुकाबले में शिवम दुबे को नंबर चार बल्लेबाजी के लिए आना पड़ा।
नंबर 4 और 5 के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और केएल राहुल को इसके बाद बल्लेबाजी करने का मौका मिला, क्योंकि ये दोनों दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। वॉशिंग्टन सुंदर और शिवम दुबे अच्छी बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन ये दोनों चार नंबर पर खेलने वाले बल्लेबाज नहीं लगते। इस बीच अगर टीम की प्लेइंग इलेवन में ऋषभ पंत होते तो ये दिक्कत नहीं होती, वे लगातार नंबर चार पर खेल सकते हैं।
ऋषभ पंत टीम इंडिया के स्क्वाड में तो शामिल किए गए हैं, लेकिन इसके बाद भी उन्हें अभी तक प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं दिया गया है। इसलिए नंबर चार पर बदल बदल कर बैटिंग कराई गई। ये एक रिस्की फैसला था, जो काम नहीं कर पाया। सुंदर ने पहले मैच में 5 रन बनाए, वहीं शिवम दुबे तो अपना खाता तक नहीं खोल पाए। अब अगर अगले मैच में ऋषभ पंत को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर लिया जाता है तो काम कुछ आसान हो जाएगा।
दूसरे वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज
यह भी देखें: IND vs SL Dream11 Prediction 3rd ODI in Hindi
वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त
विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह
5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

