Skip to main content

ताजा खबर

IND vs SL: क्या पंत को मिलेगा मौका? किसे बाहर करेंगे कप्तान रोहित, क्या होगी तीसरे ODI में प्लेइंग XI, जानिए यहां

IND vs SL: क्या पंत को मिलेगा मौका? किसे बाहर करेंगे कप्तान रोहित, क्या होगी तीसरे ODI में प्लेइंग XI, जानिए यहां

SL vs IND (Photo Source: X/Twitter)

India vs Sri Lanka 3rd ODI Match Probable Playing XI: रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया श्रीलंका दौरे पर इस वक्त मुश्किल दौर से गुजर रही है। श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज का पहला मुकाबला जहां टाई हो गया, वहीं दूसरे मैच में टीम इंडिया को 32 रनों से करारी हार का सामना भी करना पड़ा। इसके बाद टीम इंडिया इस सीरीज में 1-0 से पीछे चल रही है।

भारत अगर अगला मैच जीता तो सीरीज बराबरी पर खत्म होगी, लेकिन अगर अगले मैच में उनसे फिर गलती होती है तो टीम सीरीज भी गंवा देगी। यानी अगला मुकाबला अब करो या मरो वाला हो गया है। ऐसे में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में अगले मैच में कुछ बदलाव भी देखने के लिए मिल सकते हैं। कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग XI आइए उसपर एक नजर डालते हैं।

IND vs SL: कौन करेगा नंबर 4 पर बल्लेबाजी?

भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 7 अगस्त को खेला जाएगा। इस सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने जो सबसे बड़ी दिक्कत आई, वो ये थी कि टॉप आर्डर में कोई बाएं हाथ ​का बल्लेबाज नहीं है। पहले मैच में वॉशिंग्टन सुंदर को चार नंबर पर भेजा गया, वहीं दूसरे मुकाबले में शिवम दुबे को नंबर चार बल्लेबाजी के लिए आना पड़ा।

नंबर 4 और 5 के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और केएल राहुल को इसके बाद बल्लेबाजी करने का मौका मिला, क्योंकि ये दोनों दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। वॉशिंग्टन सुंदर और शिवम दुबे अच्छी बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन ये दोनों चार नंबर पर खेलने वाले बल्लेबाज नहीं लगते। इस बीच अगर टीम की प्लेइंग इलेवन में ​ऋषभ पंत  होते तो ये दिक्कत नहीं होती, वे लगातार नंबर चार पर खेल सकते हैं।

ऋषभ पंत टीम इंडिया के स्क्वाड में तो शामिल किए गए हैं, लेकिन इसके बाद भी उन्हें अभी तक प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं दिया गया है। इसलिए नंबर चार पर बदल बदल कर बैटिंग कराई गई। ये एक रिस्की फैसला था, जो काम नहीं कर पाया। सुंदर ने पहले मैच में 5 रन बनाए, वहीं शिवम दुबे तो अपना खाता तक नहीं खोल पाए। अब अगर अगले मैच में ऋषभ पंत को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर लिया जाता है तो काम कुछ आसान हो जाएगा।

दूसरे वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज

আরো ताजा खबर

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...

IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली 

CSK vs SRH (Image Credit- Twitter X) पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच, आईपीएल 2027 के प्लेयर ऑक्शन...

SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं, क्रिकेट जगत शानदार...