Skip to main content

ताजा खबर

IND vs SL: ‘मैदान पर गंभीर नहीं दिखते’ T20I सीरीज में Wanindu Hasaranga के प्रदर्शन पर कामरान अकमल 

IND vs SL मैदान पर गंभीर नहीं दिखते T20I सीरीज में Wanindu Hasaranga के प्रदर्शन पर कामरान अकमल

Wanindu Hasaranga (Image Credit- Twitter X)

श्रीलंका और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं इस सीरीज के पहले दो मैचों को गंवाने के बाद मेजबान श्रीलंका आज 30 जुलाई को तीसरे और अंतिम मैच में भारतीय टीम का सामना करने वाली है।

साथ ही इस जारी टी20 सीरीज के बीच श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और हरफनमौला खिलाड़ी वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) को लेकर, पूर्व पाकिस्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने बड़ा बयान दिया है। अकमल का कहना है कि मैदान पर हसंरगा गंभीर नहीं दिखते हैं, और जिस तरह से वह आईपीएल और लंका प्रीमियर लीग खेलते हैं, उस तरह से वह श्रीलंका के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं।

Wanindu Hasaranga को लेकर कामरान अकमल ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही वानिंदु हसरंगा को लेकर अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड एक ताजा वीडियो में कामरान अकमल ने कहा- आप (हसरंगा) टीम के कप्तान रहे हैं और मैच विनर हैं। लेकिन देखिए कि वह किस तरह की बल्लेबाजी और गेंदबाजी कर रहे हैं।

मैदान पर वह गंभीर नजर नहीं आते हैं, जैसा कि हमने उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) और लंका प्रीमियर लीग (LPL) में करते हुए देखा है। आपको अपने देश के लिए खेलते हुए भी ऐसी ही प्रतिबद्धता रखनी होगी।

दूसरी ओर, भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में हसरंगा के प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें, तो वह पहली ही गेंद पर गोल्डन डक आउट हो गए थे। साथ ही गेंदबाजी में खराब प्रदर्शन करते हुए उन्होंने 2 ओवर में 34 रन खर्चते हुए मात्र 1 विकेट हासिल किया था।

खैर, अब देखने लायक बात होगी कि भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में वह किस तरह का प्रदर्शन करने वाले हैं? भारत और श्रीलंका बीच यह मैच 30 जुलाई, मंगलवार को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

यहाँ देखे:- Team India Upcoming Tournaments: अगले 7 सालों में भारतीय टीम खेलेगी यह 16 बड़े टूर्नामेंट

আরো ताजा खबर

31 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. PAK vs AUS, 1st ODI: डेब्यू पर अराफात मिन्हास के पांच विकेटों की बदौलत पाकिस्तान ने आसान जीत दर्ज की अपने शानदार वनडे...

IPL 2026: RCB vs GT फाइनल मैच पर पड़ेगी खराब मौसम की मार? पढ़ें वेदर रिपोर्ट

IPL 2026, Final: weather report (image via getty) डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, रविवार 31 मई, 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 के ग्रैंड फाइनल में...

‘उम्र कोई मायने नहीं रखती’ – वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी के कायल हुए कगिसो रबाडा

Kagiso Rabada Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स भले ही फाइनल तक नहीं पहुंच सकी, लेकिन 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने...

IPL 2027 में किसे करनी चाहिए लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी? वसीम जाफर ने नाम सुझाया नाम

Rishabh Pant (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 का सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। टीम पूरे टूर्नामेंट में संघर्ष करती...