Skip to main content

ताजा खबर

IND vs SL: ‘मैं एक बहुत ही सफल टीम की कमान संभाल रहा हूं’ श्रीलंका दौरे से पहले हेड कोच गौतम गंभीर 

IND vs SL: ‘मैं एक बहुत ही सफल टीम की कमान संभाल रहा हूं’ श्रीलंका दौरे से पहले हेड कोच गौतम गंभीर 

Ajit Agarkar & Gautam Gambhir (Photo Source: X)

भारतीय क्रिकेट टीम का श्रीलंका दौरा बहुत ही जल्द शुरू होने वाला है। बता दें कि इस दौरे पर टीम इंडिया तीन मैचों की टी20 और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेलती हुई नजर आएगी। दूसरी ओर, टीम इंडिया के इस दौरे पहले आज 22 जुलाई, सोमवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के मुख्यालय में एक प्रेस काॅन्फ्रेंस आयोजित हुई।

इस काॅन्फ्रेंस में टीम इंडिया के नए हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर मौजूद रहे। तो वहीं इस काॅन्फ्रेंस में गंभीर ने भारत के श्रीलंका दौरे से पहले बड़ा बयान दिया है। गंभीर का कहना है कि वह एक सफल टीम की कमान संभालने जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों के चयन और लीडरशिप को लेकर भी अपनी राय साझा की है।

गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि भारत के श्रीलंका दौरे के शुरू होने से पहले आयोजित प्रेस काॅन्फ्रेंस में गौतम गंभीर ने टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से कहा- मैं एक बहुत ही सफल टीम की कमान संभाल रहा हूं। टी20 वर्ल्ड कप 2024 WTC और एकदिवसीय वर्ल्ड कप की उपविजेता।

गंभीर ने आगे कहा- जय शाह के साथ मेरे बहुत अच्छे संबंध हैं और विभिन्न चीजों के बारे में इन सभी अटकलों के आधार पर हम बेहतर काम कर सकते हैं। हम इन बातों को मीडिया में रखते हुए, अपने काम और चीजों को स्पष्ट और महत्वपूर्ण तरीके से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

भारतीय टीम के श्रीलंका दौरे का फुल शेड्यूल:

पहला टी20: 27 जुलाई, पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

दूसरा टी20: 28 जुलाई, पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

तीसरा टी20: 30 जुलाई, पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

पहला वनडे: 2 अगस्त, आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो

दूसरा वनडे: 4 अगस्त, आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो

तीसरा वनडे: 7 अगस्त, आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम

टी20 सीरीज के लिए: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, रियान परगा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, शिवम दूबे, अक्षर पटेल, वाॅशिंगटन सुंदर, रवि विश्नोई, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, मोहम्मद सिराज।

वनडे सीरीज के लिए: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दूबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाॅशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद और हर्षित राणा।

আরো ताजा खबर

IPL 2026 से पहले पंजाब किंग्स ने लॉन्च की नई जर्सी, डिजाइन में जोड़ा गया नीले रंग का नया टच

Punjab Kings Shreyas Iyer (Image credit Twitter – X) पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले अपनी नई जर्सी लॉन्च कर दी है। पिछले सीजन में टीम का...

द हंड्रेड ऑक्शन में बड़ा उलटफेर, हारिस रऊफ और शादाब खान पहले राउंड में रहे अनसोल्ड

Haris Rauf (Image credit Twitter – X) दा हंड्रेड  के पहले मेन्स ऑक्शन में एक बड़ा चौंकाने वाला नतीजा देखने को मिला। अनुभवी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ़ पहले राउंड में बिना...

विराट कोहली लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने के लिए पहले से कहीं ज्यादा बेताब होंगे: इरफान पठान

Irfan pathan and virat kohli (Image Credit- Twitter X) टी20 वर्ल्ड कप के समाप्त होने के बाद, अब क्रिकेट फैंस आईपीएल 2026 का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे...

BCCI सिलेक्टर्स के ‘टाइम टू मूव ऑन’ कहने पर सचिन तेंदुलकर का हैरान करने वाले रिएक्शन!

Sachin Tendulkar (image via getty) सचिन तेंदुलकर, जिन्हें “क्रिकेट का भगवान” कहा जाता है, के लिए 2012 में सबसे मुश्किल समय तब आया जब बीसीसीआई के सिलेक्टर्स ने इशारा किया...