Skip to main content

ताजा खबर

IND vs SL: टीम इंडिया के साथ श्रीलंका दौरे पर नहीं जाएंगे Morne Morkel, ये पूर्व खिलाड़ी होगा अंतरिम गेंदबाजी कोच 

IND vs SL: टीम इंडिया के साथ श्रीलंका दौरे पर नहीं जाएंगे Morne Morkel, ये पूर्व खिलाड़ी होगा अंतरिम गेंदबाजी कोच 

Team India (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम बहुत ही जल्द श्रीलंका दौरे पर जाने वाली है। टीम इंडिया इस दौरे पर तीन मैचों की टी20 और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलती हुई नजर आएगी। भारत के इस दौरे के शुरुआत 27 जुलाई से शुरू होने वाली टी20 सीरीज से होगी।

हालांकि, भारत के इस दौरे के शुरू होने से पहले मैन इन ब्लू के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। क्रिकबज की मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मोर्ने मोर्कल (Morne Morkel) इस दौरे पर टीम इंडिया के साथ नहीं जा पाएंगे। तो वहीं इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक अस्थायी व्यवस्था करते हुए नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) से जुड़े साईराज बहुतुले (Sairaj Bahutule) को इस दौरे के लिए टीम का अंतरिम कोच नियुक्त किया है।

गौरतलब है कि मोर्कल के भारतीय क्रिकेट टीम का नया गेंदबाजी बनने की औपचारिकता लगभग पूरी हो चुकी है, लेकिन अभी तक उनकी नियुक्ति नहीं हो पाई है। इस वजह से वह टीम इंडिया के साथ श्रीलंका दौरे पर नहीं जा पाएंगे।

हालांकि, सितंबर में बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले उनके भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ने की पूरी संभावना है। तो वहीं मोर्कल के इस समय टीम से ना जुड़ पाने की वजह के बारे में आपको जानकारी दें, तो वह व्यक्तिगत कारणों की वजह से श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के साथ नहीं जुड़ पाएंगे।

बहुतुले गौतम गंभीर की अगुवाई वाली कोचिंग स्टाफ का हिस्सा होंगे, और इस बात की संभावना है कि अभिषेक नायर और Ryan ten Doeschate से कोई एक इस दौरे पर सहायक कोच की भूमिका में नजर आएगा।

भारतीय टीम के श्रीलंका दौरे का फुल शेड्यूल:

पहला टी20: 27 जुलाई, पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

दूसरा टी20: 28 जुलाई, पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

तीसरा टी20: 30 जुलाई, पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

पहला वनडे: 2 अगस्त, आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो

दूसरा वनडे: 4 अगस्त, आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो

तीसरा वनडे: 7 अगस्त, आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो

আরো ताजा खबर

T20 WC 2026, IND vs USA: USA ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, बुमराह और संजू टीम से बाहर

T20 World Cup 2026: IND vs USA (image via JioHotstar) आज टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप A के मैच में यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका ने भारत को पहले बैटिंग...

T20 WC 2026: वेस्टइंडीज ने दूसरे मुकाबले में स्काॅटलैंड को 35 रनों से हराया

WI vs SCO (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा मैच वेस्टइंडीज और स्काॅटलैंड के बीच खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में वेस्टइंडीज...

बीसीसीआई ने अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया को किया मालामाल, इतने करोड़ की प्राइज मनी की घोषणा

India won World Cup (Image credit Twitter – X) भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत का जश्न और भी खास हो गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

SM Trends: 7 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में...