Skip to main content

ताजा खबर

IND vs SL: इन 3 खिलाड़ियों के नहीं चुने जाने पर हरभजन सिंह हुए नाराज!, बोले- यह समझ पाना मुश्किल है कि…

Harbhajan Singh (Image Credit- Twitter X)

भारतीय टीम को 27 जुलाई से श्रीलंका के खिलाफ लिमिटेड ओवर्स की सीरीज खेलनी है। इसके लिए टीम इंडिया की घोषणा भी हो चुकी है। सूर्यकुमार यादव को T20I टीम की कप्तानी सौंपी गई है, जबकि रोहित शर्मा वनडे सीरीज में अगुवाई करेंगे। इस बीच हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने श्रीलंका दौरे के लिए युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को उनके संबंधित फॉर्मेट से बाहर करने के भारतीय चयनकर्ताओं के फैसले पर सवाल उठाए हैं।

संजू सैमसन ने 2023, दिसंबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने आखिरी वनडे मैच में शानदार शतक लगाया था। इसके बावजूद उन्हें वनडे टीम में नहीं चुना गया। वहीं अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना T20I डेब्यू किया और दूसरे ही मैच में शतक जड़ दिया। हालांकि, अब उन्हें T20I टीम से बाहर कर दिया गया है।

तमाम लोगों को युजवेंद्र चहल का बाहर करना भी हैरान करने वाला फैसला लगा। क्योंकि अनुभवी स्पिनर पिछले महीने भारत की टी-20 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा थे। लेकिन टूर्नामेंट में वह किसी मैच में खेल नहीं सकें। वहीं अब उनको टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

हरभजन सिंह की आई कड़ी प्रतिक्रिया

इस पर पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने टीम सेलेक्शन के बाद पोस्ट करते हुए लिखा, यह समझना मुश्किल है कि युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा श्रीलंका के लिए भारतीय टीम का हिस्सा क्यों नहीं हैं।

Hard to understand why @yuzi_chahal @IamAbhiSharma4 @IamSanjuSamson are not part of the Indian Team for Sri Lanka 🙄

— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) July 19, 2024

 

बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप के साथ ही राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त हो गया था और उनकी जगह गौतम गंभीर भारतीय टीम के नए हेड कोच बनाए गए हैं। वह श्रीलंका दौरे से कार्यभार संभालेंगे। दौरे पर पहला T20I शनिवार, 27 जुलाई को पल्लेकेले में खेला जाएगा। दूसरा और तीसरा T20I 28 और 30 जुलाई को उसी स्थान पर होगा। T20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज आयोजित होगा, जिसके मुकाबले क्रमश: 2, 4 और 7 अगस्त को खेले जाएंगे।

 

আরো ताजा खबर

IPL 2026 से पहले पंजाब किंग्स ने लॉन्च की नई जर्सी, डिजाइन में जोड़ा गया नीले रंग का नया टच

Punjab Kings Shreyas Iyer (Image credit Twitter – X) पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले अपनी नई जर्सी लॉन्च कर दी है। पिछले सीजन में टीम का...

द हंड्रेड ऑक्शन में बड़ा उलटफेर, हारिस रऊफ और शादाब खान पहले राउंड में रहे अनसोल्ड

Haris Rauf (Image credit Twitter – X) दा हंड्रेड  के पहले मेन्स ऑक्शन में एक बड़ा चौंकाने वाला नतीजा देखने को मिला। अनुभवी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ़ पहले राउंड में बिना...

विराट कोहली लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने के लिए पहले से कहीं ज्यादा बेताब होंगे: इरफान पठान

Irfan pathan and virat kohli (Image Credit- Twitter X) टी20 वर्ल्ड कप के समाप्त होने के बाद, अब क्रिकेट फैंस आईपीएल 2026 का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे...

BCCI सिलेक्टर्स के ‘टाइम टू मूव ऑन’ कहने पर सचिन तेंदुलकर का हैरान करने वाले रिएक्शन!

Sachin Tendulkar (image via getty) सचिन तेंदुलकर, जिन्हें “क्रिकेट का भगवान” कहा जाता है, के लिए 2012 में सबसे मुश्किल समय तब आया जब बीसीसीआई के सिलेक्टर्स ने इशारा किया...