Skip to main content

ताजा खबर

IND vs SA, Final: बुमराह-कुलदीप से निपटना है साउथ अफ्रीका की बड़ी चुनौती, पूर्व दिग्गज ने दिया कुछ ऐसा सुझाव

IND vs SA, Final: बुमराह-कुलदीप से निपटना है साउथ अफ्रीका की बड़ी चुनौती, पूर्व दिग्गज ने दिया कुछ ऐसा सुझाव

IND vs SA, Jasprit Bumrah, Morne Morkel, Kuldeep Yadav (Photo Source: X/Twitter)

T20 World Cup 2024 का फाइनल मुकाबला 29 जून को बारबाडोस में भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच खेला जाने वाला है। दोनों ही टीमें टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है। 17 साल के इतिहास में आज पहली बार अजेय टीम टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनने वाली है।

आपको बता दें साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम पहली बार किसी वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है, अपने पहले आईसीसी खिताब से टीम बस एक कदम दूर है। इस बीच फाइनल मुकाबले से पूर्व साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी मोर्ने मोर्कल ने टीम को सुझाव देते हुए बड़ा बयान दिया है।

IND vs SA: साउथ अफ्रीकी टीम को ज्यादा सोचना नहीं चाहिए- मोर्ने मोर्कल

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में गेंदबाजी, बल्लेबाजी हो या फील्डिंग तीनों ही डिपॉर्टमेंट में रोहित शर्मा एंड कंपनी ने अपना झंडा गाड़ा है। फाइनल में भारत का सामना करना साउथ अफ्रीकी टीम के लिए चुनौतियों से भरा रहने वाला है। मोर्ने मोर्कल ने टीम को सुझाव देते हुए कहा कि टीम को भारत के खिलाफ ज्यादा सोचना नहीं चाहिए। और जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ियों से निपटने के प्लान पर कायम रहना चाहिए।

जसप्रीत बुमराह ने जारी टूर्नामेंट में 7 मैचों में 13 विकेट चटकाए हैं, जबकि कुलदीप यादव ने सिर्फ 4 मैचों में 10 विकेट लिए हैं। साउथ अफ्रीका के सामने इन दोनों गेंदबाजों से निपटना बड़ी चुनौती रहने वाली है।

मोर्ने मोर्कल ने ESPNcricinfo पर बात करते हुए कहा,

मुझे लगता है कि आपको इस समय खेलने की जरूरत है। हां, वे जानते हैं कि जसप्रीत आगे चलकर विकेट ले सकते हैं। जब वह दो ओवर फेंकेगा तो वह डेथ ओवरों में अहम साबित होगा। तो क्या वे उस बल्लेबाजी पारी में थोड़ा पहले से ही दबाव बनाना शुरू कर देंगे ताकि सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकें?

ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि हम इस बारे में ज्यादा नहीं सोच सकते। भारत के लिए मिडिल ओवरों में कुलदीप स्पष्ट रूप से अविश्वसनीय हैं, वह विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। वह खेल रोक सकता है, काफी दबाव बना सकता है। दक्षिण अफ्रीका को घबराहट और उन क्षणों से बाहर निकलने और गेंद दर गेंद ध्यान देने करने की जरूरत है।

আরো ताजा खबर

Women’s T20 WC 2026: मारिजान काप के ऐतिहासिक प्रदर्शन के चलते साउथ अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराया 

South Africa Women vs India Women, 18th Match (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मैच आज 21 जून, रविवार को भारत और साउथ...

Women’s T20 World Cup 2026: श्रेयंका पाटिल की चोट से भारत को बड़ा झटका, पूर्व दिग्गज मिताली राज ने जताई चिंता

Women’s T20 World Cup 2026 Mithali Raj (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला टीम की स्टार ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल चोट के कारण महिला टी20 विश्व कप 2026 से बाहर...

SL A vs IND A, Final: ट्राई-नेशन ‘ए’ सीरीज पर इंडिया ‘ए’ का हुआ कब्जा, फाइनल में श्रीलंका ‘ए’ को 66 रन से हराया

IND A vs SL A Tri Nation A series final 2026 (image via BCCI/X) आज (21 जून) श्रीलंका के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए ट्राई-नेशन ‘ए’ सीरीज के...

Womens T20 WC 2026: भारत ने टाॅस जीतकर साउथ अफ्रीका के खिलाफ किया बल्लेबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

South Africa Women vs India Women (Image Credit- Twitter X) यूके में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का एक रोमांचक मुकाबला साउथ अफ्रीका और भारत की महिला टीमों के...