Skip to main content

ताजा खबर

IND vs SA 2nd ODI: कोहली-गायकवाड़ ने ठोके शतक, भारत ने साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए रखा 359 रनों का लक्ष्य

IND vs SA 2nd ODI: कोहली-गायकवाड़ ने ठोके शतक, भारत ने साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए रखा 359 रनों का लक्ष्य

IND vs SA 2nd ODI (Image Credit- Twitter X)

आज 2 दिसंबर, बुधवार को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा वनडे मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 359 रनों का लक्ष्य रखा है।

तो वहीं, मेजबान भारतीय टीम को इस टारगेट तक पहुंचाने में अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली और रुतुराज गायकवाड़ की शतकीय पारियों ने अहम भूमिका निभाई। कोहली का यह वनडे क्रिकेट में 53वां, जबकि गायकवाड़ का वनडे में पहला शतक था।

रोहित-गायकवाड़ की कमाल की साझेदारी

मैच की पहली पारी के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो साउथ अफ्रीका ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर कुल 358 रन बनाए।

इससे पहले टीम के लिए सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (22) और रोहित शर्मा (14) ने पहले विकेट के लिए 40 रन जोड़े, लेकिन दोनों स्टार्ट मिलने के बाद भी बड़ा स्कोर बनाने में असफल रहे।

लेकिन इसके बाद विराट कोहली (102 रन, 93 गेंद) और लंबे समय बाद इस सीरीज में वनडे क्रिकेट में वापसी कर रहे रुतुराज गायकवाड़ (105 रन, 83 गेंद) ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए तीसरे विकेट के लिए 195 रनों की साझेदारी कर, साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी की बखियां उधेड़ दी।

अंत में स्टैंड इन कप्तान केएल राहुल ने 43 गेंदों में 66* रनों की नाबाद पारी खेली, और टीम का स्कोर 350 के पार लगाया। साथ ही हरफनमौला रवींद्र जडेजा 24* रन बनाकर नाबाद रहे।

दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी के बाजी के बारे में बात की जाए, तो मार्को यान्सेन को 2 और नांद्रे बर्गर व लुंगी एनगिडी को एक-एक विकेट मिला। देखने लायक बात होगी कि क्या साउथ अफ्रीका भारत से मिले इस मजूबत लक्ष्य का सकुशल पीछा कर पाती है या नहीं?

আরো ताजा खबर

BCCI ने नई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी की, रोहित-विराट का हुआ डिमोशन

Virat Kohli & Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2025-26 सीजन के लिए सीनियर पुरुष और महिला क्रिकेट टीमों के सालाना कॉन्ट्रैक्ट की...

T20 World Cup 2026 से बाहर हर्षित राणा की सफल सर्जरी, रिकवरी को लेकर दिया पॉजिटिव अपडेट

Harshit Rana (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने अपनी चोट को लेकर एक सकारात्मक...

रणजी ट्राॅफी 2025-26: जम्मू-कश्मीर ने रचा इतिहास, एमपी को हराकर की सेमीफाइनल में एंट्री

auqib nabi (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी के इतिहास में जम्मू-कश्मीर की टीम ने एक नया और यादगार अध्याय जोड़ दिया है। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जम्मू-कश्मीर ने...

T20 WC 2026: एमए चिदंमबरम स्टेडियम में क्या हैं न्यूजीलैंड के टी20 रिकाॅर्ड्स? यहां जाने

MA Chidambaram Stadium (Image credit Twitter – X) आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 इस समय रोमांचक दौर में है। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे...