Skip to main content

ताजा खबर

IND vs SA 2025, 5th T20I: दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, संजू सैमसन की वापसी

IND vs SA 2025, 5th T20I: दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, संजू सैमसन की वापसी

IND vs SA 2025 (image via getty)

साउथ अफ्रीका ने टॉस जीता, और कप्तान एडेन मार्करम ने फील्डिंग करने का फैसला किया है। इस बीच, साउथ अफ्रीकी टीम ने पेसर एनरिक नॉर्टजे की जगह स्पिनर जॉर्ज लिंडे को टीम में शामिल किया है। वहीं, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि उन्हें पहले बैटिंग करने में कोई दिक्कत नहीं है, और वैसे भी वह यही चुनते।

और मिडिल ऑर्डर में एडजस्ट करने में संघर्ष करने के बाद, संजू सैमसन मौजूदा सीरीज में बेंच पर बैठने के बाद अहमदाबाद में भारतीय बैटिंग ऑर्डर में टॉप पर लौट आए हैं। इसके अलावा, लोकल खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह हर्षित राणा की जगह वापस आए हैं, जबकि वाशिंगटन सुंदर कुलदीप यादव की जगह लेंगे।

सीरीज के अभी तक तीन मैच खेले जा चुके हैं, जबकि लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले चौथा टी20 मुकाबला धुंध के कारण आयोजित नहीं हो सका।

फिलहाल मेजबान भारतीय टीम ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई हुई है। पहले टी20 में भारत ने 7 विकेट से जीत हासिल की, तो उसके बाद दूसरे टी20 मैच में साउथ अफ्रीका ने पलटवार करते हुए 51 रनों से जीत हासिल की। सीरीज में फिलहाल मैन इन ब्लू 2-1 से आगे चल रही है। तो वहीं, अगर प्रोटियाज को सीरीज को 2-2 की बराबरी पर खत्म करना है, तो उन्हें आखिरी व पांचवें टी20 मैच में हर हाल में जीत हासिल करना होगी।

पिच रिपोर्ट

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट की बात करें, तो यहां पर गेंदबाजों की अपेक्षा बल्लेबाजों को अधिक मदद मिलती हुई नजर आती है। इस वजह से क्रिकेट फैंस को एक हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। मैदान पर टी20 क्रिकेट का बेस्ट स्कोर 243 रन है, जबकि न्यूनतम स्कोर 130 रन है। साथ ही मैदान पर टी20 क्रिकेट में औसत स्कोर 204 रन है। दूसरी पारी में ओस का ध्यान रखते हुए कप्तान टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकते हैं।

আরো ताजा खबर

आईपीएल में CSK ने रचा इतिहास, मुंबई इंडियंस के खिलाफ दर्ज की सबसे बड़ी जीत

Chennai Super Kings (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 के 33वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। वानखेड़े स्टेडियम...

IPL 2026: RR vs SRH मुकाबले जरिए वापसी करेंगे पैट कमिंस, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Pat Cummins (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना राजस्थान रॉयल्स से जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा। इस मैच से...

IPL 2026, Match 36: राजस्थान राॅयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के मैच नंबर 36 में राजस्थान राॅयल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच...

24 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: आईपीएल में आज आरसीबी का सामना गुजरात से जारी आईपीएल 2026 का 34वां मैच आज 24 अप्रैल को राॅयल चैलेंजर्स...